85 की उम्र में हुआ Stacy Keach का निधन, ‘माइक हैमर’ बनकर जीता था दिल; 6 दशक तक हॉलीवुड पर किया राज


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। फैट सिटी और अप इन स्मोक जैसी अलग-अलग जॉनर की कई यादगार फिल्में देने वाले अभिनेता स्टेसी कीच का मंगलवार को निधन हो गया।

85 साल के स्टेसी कीच के निधन की जानकारी उनकी पत्नी मालगोसिया तोमासी ने शेयर की, जिसके बाद उनके सह-कलाकारों और अभिनेता के चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे स्टेसी कीच

स्टेसी कीच की पत्नी ने 85 वर्षीय अभिनेता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया की पोलैंड के मैगडालेनका में स्थित अपने घर पर दिग्गज एक्टर ने आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी मालगोसिया टोमासी ने बताया की स्टेसी कीच लंबे समय से दिल की गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। हार्ट फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ।

मालगोसिया ने कहा, “स्टेसी न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे, जिन्हें लोगों का प्यार मिला, बल्कि वह मेरे अच्छे पति, मेरे साथी और हमारे परिवार की जान भी थे। उनके जाने से हम सभी की जिंदगी में एक खालीपन आ गया है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता है। उनका जज्बा, उनकी कभी न भूले जाने वाली आवाज और उनका दिया हुआ भरपूर प्यार, हम लोगों के साथ हमेशा रहेगा।”

छह दशक तक किया दर्शकों को एंटरटेन

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्टेसी कीच के करियर की बात करें तो उन्होंने थिएटर से लेकर टीवी और फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने साल 1964 में अपने करियर की शुरूआत चैनिंग से की थी। इसके बाद वह द विंटर टेल, नेट प्लेहाउस, ऑल द काइंड ऑफ स्ट्रेनजर, ग्रेट परफॉर्मेंस, बॉडी बैग्स जैसी अमेरिकन टीवी सीरीज में काम किया।

इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में ‘द हार्ट इज अ लोनली हंटर’, ‘एंड ऑफ द रोड’, फैट सिटी, लूथर, द ग्रेवी ट्रेन, ग्रे लेडी डाउन, अप इन स्मोक, फ्यूचर फीयर, जै कैली, सर्वाइवल स्किल्स जैसी फिल्मों में काम किया। 80 साल की उम्र तक अभिनेता ने अपने फैंस को एंटरटेन किया।

4 टीवी सीरीज में निभाया था माइक हैमर का किरदार 

अभिनेता स्टेसी कीच ने 4 टेलीविजन मूवीज में माइक हैमर का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 1983 में फिल्म मर्डर मी, मर्डर यू में पहली बार माइक हैमर का किरदार निभाया था। उसके बाद वह मोर दैन मर्डर, द रिटर्न ऑफ मिकी स्पिलेन्स माइक हैमर, माइक हैमर: मर्डर टेक्स ऑल में जासूस का किरदार निभाया। 

यह भी पढ़ें- James Bond के लिए 5 एक्टर्स का स्क्रीन टेस्ट, फैंस ने सुझाया ऋतिक का भी नाम; 007 के लिए कौन होगा फाइनल?

यह भी पढ़ें- ऑस्कर विनिंग फिल्ममेकर Sebastian Lelio का हुआ निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



Source link

Related posts

स्वीडिश अभिनेत्री एग्नेटा एकमैनर का 87 वर्ष की आयु में निधन

अमेरिका: उत्तरी हॉलीवुड में वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, सड़क के किनारे काम करने वाले बने हादसे का शिकार

जेम्स बॉन्ड बनने की रेस में उतरे हॉलीवुड के बड़े चेहरे, किसके हाथ लगेगा 007 का लाइसेंस? – Robert Pattinson new James Bond Audition New Bond 007 British Secret Agent rttm