इन 5 कारणों की वजह से फ्लॉप हुई थी अनिल कपूर की ‘नायक’, बजट से आधी हुई कमाई, टीवी पर तोड़े रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News


एक दिन का सीएम बनने वाली अनिल कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म नायक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के कारण जानते हैं आप? जानिए इन 5 बड़े वजहों के चलते कमाई नहीं कर पाई थी फिल्म।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार, सफल फिल्में दी हैं। तेजाब से लेकर बेटा, राम लखन उनके नाम रहीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। एक्टर के करियर में एक ऐसी भी फिल्म शामिल है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन बाद में ऑडियंस ने उसे कल्ट क्लासिक बना दिया। हम बात कर रहे हैं साल सितंबर 2001 में आई फिल्म नायक: द रियल हीरो की। एक दिन के सीएम बनने वाली ये फिल्म आपको शायद बहुत पसंद होगी, असल में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अहम किरदार निभाया था। जानिए वो 5 कारण जिन वजह से इस फिल्म को फ्लॉप माना जाता है।

साउथ रीमेक

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में हैं जो साउथ से रीमेक की गई हैं। अनिल कपूर की नायक भी उनमें से एक थी। ये तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म मुधालवन की हिंदी रीमेक थी। हिंदी और साउथ वर्जन को शंकर ने ही डायरेक्ट किया था। लेकिन हिंदी वर्जन के हर सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक को, थीम को एकदम साउथ फिल्म के हिसाब से बना दिया। मतलब हर एक सीन एक जैसा था। फिल्म में साउथ इंडियन स्टाइल ज्यादा नजर आ रहा था। उस समय ऐसी फिल्मों का चलन नहीं था।

मोटा बजट

साल 2001 में आई इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 21 करोड़ रुपए खर्च किए थे। भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा नेट कलेक्शन किया। 14 करोड़ रुपये के करीब ग्रॉस कलेक्शन था और वर्ल्डवाइड ये फिल्म 17 करोड़ पर सिमट गई। मेकर्स अपना बजट इस कलेक्शन से नहीं निकाल पाए।

पॉलिटिकल ड्रामा

साल 2000 और 2001 का दौर रोमांटिक, फैमिली ड्रामा फिल्मों का था। उस साल कभी खुशी कभी गम। गदर और लगान जैसी फिल्मों को पसंद किया गया था। ऐसे में अनिल कपूर की इस अलग तरह की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को ऑडियंस ने नोटिस नहीं किया। हालांकि, बाद में ये फिल्म टीवी पर आई व्यूज ने इसे कल्ट क्लासिक बना दिया।

अमेरिका 9/11 अटैक

अनिल कपूर की फिल्म नायक थिएटर में 7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस रिलीज के ठीक 4 दिन बाद अमेरिका में 9/11 अटैक हुआ था। प्रोड्यूसर AM रत्नम ने माना था कि इस अटैक किव अझ से थिएटर पर रिलीज हुई इस फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर हुआ था। फिल्म का कलेक्शन नहीं कर पाने की एक वजह 9/11 अटैक को माना गया। इस हमले ने पूरी दुनिया को हिला दिया था।

फिल्म को लेकर मार्केटिंग नहीं

फिल्म रिलीज से पहले जो ट्रेलर आया था उससे ऑडियंस प्रभावित नहीं हुई थी। इस फिल्म को लेकर कोई खास मार्केटिंग या बज नहीं बनाया गया था। ऐसा भी माना जाता है कि फिल्म 3 घंटे लंबी थी और स्लो पेस से आगे बढ़ रही थी। फिल्म में अनिल कपूर का किरदार एक दिन के लिए सीएम बनते हैं और कई मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते हैं। थिएटर में फ्लॉप होने के बाद जब ये फिल्म टीवी पर आई तो ये मुद्दे ऑडियंस को अपने लगे। इसलिए व्यूज के मामले में ये फिल्म हमेशा आगे रही।





Source link

Related posts

Box Office: मंगलवार को ‘जेलर 2’ रही आगे, ‘उड़ता तीर’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- ‘दृश्यम 3’ का हाल

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन प्रेडिक्शन, एडवांस बुकिंग, सर्टिफिकेट और रनटाइम समेत जानें सबकुछ

बॉक्स ऑफिस:’जेलर 2′ ने रचा इतिहास, 800 करोड़ कमाई के साथ खाते में दर्ज यह रिकॉर्ज, जानें बाकी फिल्मों का हाल – Box Office Report: Jailer 2 Udta Teer And Nayi Navelli Drishyam 3 The Conclusion Total Earning And Collection