‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन प्रेडिक्शन, एडवांस बुकिंग, सर्टिफिकेट और रनटाइम समेत जानें सबकुछ


रामायण डे 1 कलेक्शन प्रेडिक्शन (Film Poster)

हैदराबाद: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे महंगे बजट (4000 करोड़ रुपये) की फिल्म रामायण पार्ट 1 कल यानी 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दर्शक पहली बार रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश को पर्दे पर साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. रणबीर कपूर भगवान श्री राम और यश विद्वान रावण के रोल में होंगे. रामायण को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त हाइप है. रामायण ए़डवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करने से थोड़ी दूर है. चलिए इसकी रिलीज से पहले जानते हैं रामायण कितने करोड़ रुपये से खाता खोलती है. फिल्म का रनटाइम और स्क्रीन काउंट कितना है. साथ ही फिल्म से जुड़ी और भी जानकारी के बारे में बताते हैं.

रामायण की एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने खबर लिखने जाने तक एडवांस बुकिंग में 97.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अभी भी फिल्म की रिलीज में एक दिन बाकी है. वहीं, फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 77.44 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म रामायण ने 5 नवंबर से 9 नवंबर तक के पांच दिनों के लिए 83,032 शोज के लिए 25.65 लाख टिकट बेचे हैं. ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर, बेचे गए टिकटों की संख्या 20.57 लाख है.

ओपनिंग डे (5 नवंबर) 39.35 करोड़ रुपये की ग्रॉस सेल के साथ रामायण एडवांस-बुकिंग की दौड़ में सबसे आगे है. ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें तो यह आंकड़ा 33.34 करोड़ रुपये है. दूसरे दिन 18.53 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि शनिवार की बुकिंग 19.68 करोड़ रुपये रही. रविवार को 13.23 करोड़ रुपये की कमाई हुई और सोमवार के लिए एडवांस बुकिंग अभी 5.78 करोड़ रुपये है.

‘रामायण’ हिंदी वर्ज़न सबसे आगे

फिल्म की डोमेस्टिक एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन से मिला है. रविवार, 8 नवंबर को 14,310 शोज के जरिए हिंदी वर्जन से 10.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो उस दिन की कुल एडवांस बुकिंग का 82 प्रतिशत है. तेलुगु वर्जन से 1.35 करोड़ रुपये, जबकि कन्नड़ वर्जन से 95.06 लाख रुपये की बुकिंग हुई. तमिल वर्जन की बुकिंग 14.20 लाख रुपये रही. वहीं मलयालम वर्जन से 37,870 रुपये की बुकिंग दर्ज की गई.

रविवार के आंकड़ों से भी 3D स्क्रीनिंग के प्रति लोगों की पसंद साफ झलकती है. स्टैंडर्ड 3D शो से 7.14 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि स्टैंडर्ड 2D स्क्रीनिंग से 3.82 करोड़ रुपये जुटाए. IMAX, 4DX, डॉल्बी सिनेमा, स्क्रीन-X, EPIQ और ICE जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स ने, उपलब्ध शो में अपनी उम्मीद से कम हिस्सेदारी के बावजूद, 2.22 करोड़ रुपये का योगदान दिया.

रामायण डे 1 कलेक्शन प्रेडिक्शन

रामायण बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड 140 से 200 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग लेने वाली है. वहीं, भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म 91 से 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, केवल हिंदी में फिल्म के 68 से 80 करोड़ रुपये कमाने के चांस हैं. बता दें, भारत में ओपनिंग डे के लिए रामायण 25.77 करोड़ रुपये प्री-सेल्स में कमा चुकी है. इसमें फिल्म ने 5.97 लाख टिकट सेल किए हैं. जबकि सभी भाषाओं में पहले दिन के लिए 36 करोड़ का कलेक्शन हुआ है.

रामायण सर्टिफिकेट, रनटाइम, स्क्रीन काउंट

रामयाण को बिना किसी कट के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू (Universal) सर्टिफिकेट मिला है. रामायण का थिएट्रिकल रनटाइम 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट का है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वर्ल्डवाइड तकरीबन 60 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी. भारत में इसे 9 हजार स्क्रीन मिली हैं और ओवरसीज में 50 हजार स्क्रीन पर फिल्म चलने वाली है. बता दें, अवतार: द वे ऑफ वॉटर 52 स्क्रीन और एवेंजर्स: एंडगेम 46 हजार स्क्रीन पर चली थी. वहीं, इंडिया की टॉप स्क्रीन वाली फिल्मों की बात करें, तो इसमें पुष्पा 2: द रूल और आरआरआर 10000 से 13000 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थीं.

रामायण की स्टारकास्ट

रामायण में रणबीर कपूर प्रभु राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में और भी कई बड़े स्टार्स अलग-अलग रोल में दिखेंगे हैं. फिल्म का निर्देशन दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और एक्टर यश हैं.



Source link

Related posts

Box Office: मंगलवार को ‘जेलर 2’ रही आगे, ‘उड़ता तीर’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- ‘दृश्यम 3’ का हाल

इन 5 कारणों की वजह से फ्लॉप हुई थी अनिल कपूर की ‘नायक’, बजट से आधी हुई कमाई, टीवी पर तोड़े रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस:’जेलर 2′ ने रचा इतिहास, 800 करोड़ कमाई के साथ खाते में दर्ज यह रिकॉर्ज, जानें बाकी फिल्मों का हाल – Box Office Report: Jailer 2 Udta Teer And Nayi Navelli Drishyam 3 The Conclusion Total Earning And Collection