इस कन्नड़ फिल्म ने दिया 4220% रिटर्न, बॉक्स ऑफिस पर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड


‘हनुमान अंश’ फिल्म ने टिकट खिड़की पर बहुत बड़ा चमत्कार किया था. इस फिल्म का अब भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग लेने वाली हनुमान अंश ने 450 करोड़ से ज्यादा कमा लिए. जबकि इसी बीच एक कन्नड़ फिल्म ने भी इस तरह का कारनामा किया. ये फिल्म ढाई करोड़ रुपये के बजट में बनी है और एक महीने के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. इसने 4220 परसेंट का मुनाफा कमा लिया है.

पहले दिन 9 लाख, अब पहुंची 100 करोड़ के पार

यहां जिस कन्नड़ फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘प्रेमदा ऊराली’ (Premada Oorali). इस कन्नड़ मूवी ने थिएटर्स में 25 सितंबर 2026 को दस्तक दी थी. ढाई करोड़ रुपये के मामूली और छोटे से बजट में बनी फिल्म की कमाई बेहद खराब रही. मूवी पहले दिन 10 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में इसका ओपनिंग डे पर कलेक्शन सिर्फ 9 लाख रुपये हुआ.

दूसरे दिन प्रेमदा ऊराली ने 23 लाख रुपये, तीसरे दिन 55 लाख रुपये, चौथे दिन 65 लाख रुपये और पांचवे दिन 95 लाख रुपये कमाए. फिल्म की कमाई छठे दिन से करोड़ों में होने लगी और अब तक 28 दिनों में फिल्म हर दिन करोड़ों में कमा रही है. फिल्म का गुरुवार, 22 अक्टूबर को थिएटर्स में 28वां दिन था. भारत में फिल्म ने बीते कल यानी 22 अक्टूबर को 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब भारत में इसकी 28 दिनों में टोटल कमाई 92.37 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 107.97 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘प्रेमदा ऊराली’ ने कमाया 4220 परसेंट मुनाफा

फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 108 करोड़ रुपये अब तक कमा लिए हैं. प्रेमदा ऊराली के ढाई करोड़ रुपये के बजट पर नजर डालें तो अब तक इस कन्नड़ फिल्म ने 4220 परसेंट का तगड़ा मुनाफा कमा लिया है.

प्रेमदा ऊराली ने बनाए ये रिकॉर्ड

मनोज कुमार के डायरेक्शन में बनी प्रेमदा ऊराली में श्रीराम, रामिका शिवू, तापस्विनी पूनाचा और रंगायन रघु जैसे कलाकारों ने काम किया. प्रेमदा ऊराली तीसरे हफ्ते में कर्नाटक में सबसे ज्यादा कमाई (42 करोड़ रुपये) करने वाली फिल्म बनी. इसके अलावा ये 2026 में दूसरी सबसे कमाऊ कन्नड़ फिल्म भी है. पहले नंबर पर कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ मौजूद है.



Source link

Related posts

Saturday Box Office: ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन भरी उड़ान, ‘दृश्‍यम 3’ की लंबी छलांग, ‘नई नवेली’ पर ‘प्रहार’ भारी – udta teer box office collection day 2 drishyam 3 the conclusion collection day 23 nayyi navelli prahaar day 9 tum mere ho tu hai meri kiran

बॉक्स ऑफिस:वीकएंड पर ‘उड़ता तीर’ की कमाई में आया उछाल, 350 करोड़ के पार हुआ ‘जेलर 2’ का कलेक्शन – Udta Teer Vs Jailer 2 Box Office Collection On Saturday Total Earning Of Nayi Navelli And Prahaar

विदेशों में तूफान बनी Jailer 2, रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 11 दिनों में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा