विदेशों में तूफान बनी Jailer 2, रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 11 दिनों में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajnikanth) की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ये हमें देखने को भी मिला।

‘जेलर 2’ (Jailer 2) ने अपने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शानदार उछाल दर्ज किया है। फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं इसकी कमाई की रफ्तार बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ रही है।

पहले ही दिन किया शानदार कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने वाली फिल्म ने 10वें दिन भारत में 24.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो शुक्रवार की 14.50 करोड़ रुपये की कमाई से 66.6% अधिक है।

वहीं 11वें दिन अभी तक 19 लाख की कमाई हो चुकी है। इस हिसाब से फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 373.19 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 437.02 करोड़ रुपये है। वहीं दुनियाभर में इसने अपनी कमाई से भूचाल ला दिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

क्या है जेलर 2 की कहानी?

बात करें जेलर 2′ की कहानी की तो ये पिछली फिल्म की घटनाओं को ही आगे बढ़ाती है। जहां मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) ने वर्मन (विनायकन) का खात्मा कर दिया था और उसे चेतावनी मिली थी कि मूर्ति तस्करों का एक खतरनाक सिंडिकेट जल्द ही उसके पीछे आ जाएगा।

दूसरी तरफ, दिलीप (सूरज वेंजारामूडु) यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर किसकी इतनी हिम्मत है जो उनके इस काले कारोबार और तस्करी के रैकेट के बीच में दीवार बनकर खड़ा हो रहा है।

इस बार आपको कई सारे कैमियो रोल भी देखने को मिलेंगे जैसे ऋतिक रोशन, मोहनलाल आदि। ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जो पहले पार्ट के भी डायरेक्टर थे। इस बार सीक्वल फिल्म में एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नए सितारों की खास एंट्री हुई है।



Source link

Related posts

Udta Teer Box Office Day 2: ‘उड़ता तीर’ ने भरी हुंकार, ‘दृश्यम 3’ को आंख दिखा कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News

Udta Teer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी आयुष्मान- सारा की ‘उड़ता तीर’, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Box Office Clash: शनिवार को ‘दृश्यम 3’ लगाई दहाड़, जानें ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘रणबाली’ में किसने मारी बाजी, Bollywood Hindi News