इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर महा-प्रलय, ‘जेलर 2’ से टकराएंगी 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?


This Friday Box office Clash: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव तो आज कल आम हो गया है. हर हफ्ते ही किसी ना किसी फिल्म के बीच क्लैश देखने के लिए मिलता है. इसमें कई बार तो बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का आपसी टकराव हो जाता है. ऐसे में इस दशहरा 2026 यानी कि फ्राइडे को साउथ वर्सेज बॉलीवुड होने वाला है और ये बड़ा क्लैश है.

दशहरा 2026 पर एक दो नहीं पांच बॉलीवुड और साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें देखना होगा कि अब किसका दशहरा मनेगा. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से इस हफ्ते चार फिल्म फिल्में आने वाली हैं, जिन्हें 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

जेलर 2

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसमें इसे अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में 4.85 करोड़ का कलेक्शन ब्लॉक सीट के साथ किया और 4.43 करोड़ बिना ब्लॉक सीट के कमाई कर चुकी है. इसके 2.63 लाख टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में फिल्म से टकराने के लिए ‘नई नवेली’ समेत 4 और फिल्में आ रही हैं.

रणबाली

तेलुगु-भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के जरिए शादी के बाद पहली बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसके बाद इसे लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज है. इसके ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है.

प्रहार

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ को भी 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कसाब को फांसी दिलाने वाल वकील उज्जवल निकम को कोर्ट में क्या कुछ फेस करना पड़ा था. ये कसाब की फांस की इनसाइड स्टोरी है. फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. इसके जरिए पहली बार राजकुमार राव और वामिका की जोड़ी भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर’दंगल’-‘मिर्जापुर द मूवी’ का तोड़ा रिकॉर्ड

नई नवेली

इसके साथ ही इस लिस्ट में यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘नई नवेली’ को भी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये एक फैंटेसी हॉरर फिल्म है, जिसमें यामी गौतम का अलग ही अवतार देखने के लिए मिलने वाला है. ये भी दशहरा 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

स्ट्रीट फाइटर

विद्युत जामवाल फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. इसे 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें नोआह सेंटीनो और मेल जार्नसन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें रोमन रैंस भी हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है.



Source link

Related posts

जेलर 2 एडवांस बुकिंग:रजनीकांत की फिल्म का विदेशों में जलवा, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, भारत में कैसा है हाल? – Jailer 2 Advance Booking Rajinikanth Movie Collected 22 Crore At Global Box Office

‘दृश्यम 3’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

अक्षय कुमार का वो गोल्डन दशक, जब बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं उनकी ये 5 दमदार फिल्में