‘दृश्यम 3’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म


अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3 द कनक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. रिलीज के बाद से ही ये थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसकी रिलीज को 9 दिनों का वक्त हो गया है, जिसके बाद अब इसने ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी पीछे छोड़ दिया और 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की साल 2026 की बेस्ट क्राइम ड्रामा फिल्म बन चुकी है वहीं, बॉलीवुड की भी शानदार फिल्म बन चुकी है. इससे एक बार फिर से अजय देवगन विजय सालगांवकर बनकर स्क्रीन पर छा गए हैं. इसमें श्रिया सरन भी उनके साथ अहम रोल में हैं. अब ये 2026 की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन चुकी है. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘दृश्यम 3’ ने 9 दिनों में कितनी कमाई की?

सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों का वक्त पूरा कर लिया है.
– फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया.
– दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने पांचवे दिन 19.50 करोड़, छठे दिन 15.50 करोड़ और सातवें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 245.50 करोड़ हो चुका है.
– वहीं, फिल्म ने 8वें दिन 14.50 करोड़ तो 9वें दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
– जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 286.50 करोड़ (नेट) रहा. 


 
‘मिर्जापुर’ को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. कोईमोई के अनुसार, इसने ‘मिर्जापुर द मूवी’ को प्रॉफिट कमाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 9 दिनों में 285.5 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 110 करोड़ रहा. इस लिहाज से फिल्म ने 159.55% प्रॉफिट कमा लिया है. ये सुपरहिट साबित हो चुकी है.

आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बजट 90 करोड़ था और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 233.45 करोड़ रहा था. इस लिहाज से फिल्म का टोटल प्रॉफिट 159.39% रहा था, जिसे ‘दृश्यम 3’ ने पीछे छोड़ दिया है. अब ये इस साल की पांचवी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है.



Source link

Related posts

जेलर 2 एडवांस बुकिंग:रजनीकांत की फिल्म का विदेशों में जलवा, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, भारत में कैसा है हाल? – Jailer 2 Advance Booking Rajinikanth Movie Collected 22 Crore At Global Box Office

अक्षय कुमार का वो गोल्डन दशक, जब बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं उनकी ये 5 दमदार फिल्में

इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर महा-प्रलय, ‘जेलर 2’ से टकराएंगी 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?