ईशा ने यंग को दिए रिलेशनशिप टिप्स, बोलीं- अंदर से हर लड़का अपनी लड़की के लिए.., Tv Hindi News


सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में हमें कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। 

बिग बॉस 20 में हर खिलाड़ी ने अपने दिल की बातें खुलकर सामने रखनी शुरू कर दी हैं। एक ताजा प्रोमो वीडियो में यंग डीएसए को ईशा रिखी से रिलेशनशिप एडवाइज मांगते देखा गया। यंग पूछ रहे थे कि आज भले ही वह एक स्ट्रगलिंग एक्टर हैं, लेकिन आगे चलकर वह भी एक बड़े स्टार बनने वाले हैं। यंग ने ईशा से पूछा कि उन्हें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो नहीं करनी चाहिए, जो कि आगे चलकर शायद उनकी होने वाली पार्टनर को अच्छी नहीं लगेंगी। इस सवाल के जवाब में ईशा ने कलाकारों की दुनिया की सबसे चुभने वाली बात सामने रखी।

ईशा ने दिए रिलेशनशिप के टिप्स

यंग डीएसए जब अपने बाल संभाल रहे थे, तब इस दौरान उन्होंने ईशा रिखी से पूछा, “मेरे साथ में भी एक सिंपल-सादी लड़की जुड़ने वाली है आगे जाकर, और मैं भी एक आर्टिस्ट वाली लाइफ जियूंगा। तो तुम्हारे हिसाब से मुझे ऐसा क्या नहीं करना चाहिए जो आगे जाकर उसे अच्छा नहीं लगे? तुम समझ रही हो ना।” यंग की बात बहुत ध्यान से सुनने के बाद ईशा ने कहा कि उन्हें अपने रिश्ते में ईमानदारी, वफादारी और सुरक्षा का भाव रखना चाहिए। इसके बाद यंग ने बाद आगे बढ़ाई।

‘लड़के बिलकुल भी नहीं होते हैं’

यंग डीएसए ने कहा, “क्योंकि मैं भी एक आर्टिस्ट ही रहूंगा। अभी तो मैं ग्रोइंग आर्टिस्ट हूं।” इस पर ईशा ने उनका सवाल समझते हुए जवाब दिया, “एक आर्टिस्ट के साथ रहना और उसके साथ एक जिंदगी जीना बहुत बहुत मुश्किल है।” इस पर यंग बोले कि यह बिलकुल सही बात है। अगर अपने बारे में बात करूं तो मैं नहीं हूं उतना अंडरस्टैंडिंग। ईशा को जैसे यंग का जवाब किसी 100 बार सुनी हुई कहानी जैसा लगा और उन्होंने नाक-भौं सिकोड़ते हुए कहा, “नहीं होते हैं भाई, कोई नहीं होता। लड़के बिलकुल भी नहीं होते हैं।”

‘लड़का अपनी लड़की के लिए..’

ईशा रिखी ने कहा, “आर्टिस्ट जितना मर्जी बड़ा हो, मुझे ऐसा लगता है कि क्योंकि हम इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो यह बोलना बड़ा आसान होता है कि मैं अपनी बंदी को लेकर बड़ा सपोर्टिव हूं। बड़ा अंडरस्टैंडिंग हूं। लेकिन अंदर से ना, हर लड़का अपनी लड़की के लिए पॉजेसिव होता है।” वहीं पास में बैठीं आम्रपाली दुबे ने भी ईशा रिखी की बात का सपोर्ट किया। बता दें कि ईशा की घरवालों के साथ कितनी अच्छी ट्यूनिंग बैठ रही है, इस सवाल का जवाब इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले कनिका भी उनके सामने ही अपने दिल की बात रखती नजर आई थीं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 फेम काजी तौकीर की फैन हुईं गौहर खान, वीडियो शेयर कर कहा- लोग जलते हैं… – bigg-boss-20-fame-kazi-tauqeer-wins-gauahar-khan-s-support

Manoj Tiwari बेटी को देते हैं 25 हजार पॉकेट मनी, Bigg Boss 20 में रीति के कमेंट से इंटरनेट पर मचा घमासान

बिग बॉस 20:’मुझे घर से बस 20-25 हजार ही…’, रीति तिवारी का छलका दर्द, नेपो किड के आरोपों पर की खुलकर बात – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Dad Manoj Tiwari Gave Rs 25 Thousands Monthly Allowance