नारी डेस्क : सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। घर में हर दिन नए विवाद और समीकरण देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में वीकेंड का वार के बाद काजी तौकीर को लेकर घर का माहौल काफी गरमा गया। इसी बीच ‘बिग बॉस 7’ की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने काजी के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने काजी के गेम की तारीफ करते हुए कहा कि जब कोई कंटेस्टेंट चर्चा में आता है तो कुछ लोग उसे नीचे दिखाने का मौका तलाशते हैं। गौहर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
गौहर खान ने शेयर किया वीडियो
गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 20 के मौजूदा माहौल पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति काफी लोकप्रिय हो रहा होता है, तो उसके खिलाफ बोलने वाले लोग अक्सर उसकी छोटी-सी गलती का भी इंतजार करते हैं। गौहर ने इसी संदर्भ में काजी तौकीर का जिक्र किया। उनके मुताबिक, सलमान खान की ओर से काजी के गेम पर बात किए जाने के बाद घर के कई सदस्यों का उनके खिलाफ एकजुट होना उन्हें सही नहीं लगा।
BREAKING 🚨
Gauahar Khan Stood Pp For Qazi saying Fame Can Turn Even small Things into big issues.
Despite everyone Ganging up on him, Qazi handled it with grace. She also praised Mahi for standing by him. 👏
Thank You Gauhar ❤️🙏🏻#BiggBoss20 • #QaziTouqeer pic.twitter.com/UNjz7SX11V
— AYAAN 👑 (@Im_AYAANBB13_) September 21, 2026
काजी की तारीफ में क्या बोलीं गौहर?
गौहर खान ने काजी तौकीर के रवैये की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल परिस्थिति को काफी शांत तरीके से संभाला। गौहर के मुताबिक, काजी को घर में कई तरह की बातें सुननी पड़ीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना आपा नहीं खोया। गौहर ने काजी को संबोधित करते हुए उन्हें ‘रॉकस्टार’ कहा और उनके शांत रवैये की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग किसी को ऊपर जाते हुए देखते हैं तो कुछ लोगों को उससे जलन हो सकती है और वे उसे नीचे खींचने का मौका तलाशते हैं।
यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां
रीति तिवारी से हुआ था काजी का विवाद
दरअसल, वीकेंड का वार के बाद काजी तौकीर को लेकर घर में काफी चर्चा हुई थी। इस दौरान मनोज तिवारी की बेटी और शो की कंटेस्टेंट रीति तिवारी के साथ भी उनकी तीखी बहस देखने को मिली। रीति ने गुस्से में काजी से आपत्तिजनक अंदाज में बात की थी। हालांकि, बाद में रीति तिवारी ने काजी से माफी भी मांगी थी। गौहर खान ने अपने वीडियो में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके कमेंट्स को सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी विवाद से जोड़कर देखा।
माही विज की भी गौहर ने की तारीफ
गौहर खान ने सिर्फ काजी तौकीर की ही तारीफ नहीं की, बल्कि माही विज के रवैये का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब घर में कई लोग काजी के खिलाफ बातें कर रहे थे, तब माही ने उनका साथ दिया। गौहर ने काजी और माही दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छा खेल रहे हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है।
यें भी पढ़ें : सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गौहर खान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। बिग बॉस के फैंस उनके बयान को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स गौहर के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग बिग बॉस के घर में चल रहे विवाद को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में काजी तौकीर और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण किस तरह बदलते हैं।