एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल


सोशल मीडिया पर कई दर्दनाक एक्सीडेंट के वीडियो देखने को मिलते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते है जिन्हें आम इंसान देख तक नहीं पाता. वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं जहां लोग अक्सर एक्सीडेंट के बाद लड़ते हुए नजर आते हैं. हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पार करते हुए नजर आता है. तभी उसे एक कार टक्कर मार देती है. जिसकी वजह से शख्स को पांव में चोट लग जाती है और उसका संतुलन बिगड़ जाता है. हालांकि शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं लगती और वह गिरता भी नहीं है. लेकिन उसके बाद जो होता है, उसे देख यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं.

कार से लगी टक्कर

वीडियो में सड़क के दोनों ओर यातायात चलता दिखाई देता है. बीच में डिवाइडर बना हुआ है और दोनों तरफ से गाडियां जा रही है. एक शख्स डिवाइडर की दूसरी तरफ से इस तरफ आने की कोशिश करता है. तभी सामने से आ रही एक लाल कार उसे टक्कर मार देती है और वह पास में ही खड़ा हो जाता है. कार का मालिक भी टक्कर लगने के बाद कार से भागने की बजाय रुक जाता है.

यह भी पढ़ें: छोरी कमाल की…लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल

शख्स ने पूछा हाल-चाल

आमतौर पर देखा जाता है कि टक्कर लगने के बाद लोग लड़ने लगते हैं या टक्कर मारने वाला इंसान गाड़ी लेकर भाग जाता है. लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं होगा. टक्कर लगने के बाद कार का मालिक बाहर निकलता है और दूसरे व्यक्ति के पास जा कर उससे उसका हाल-चाल पूछता है. वहीं दूसरा व्यक्ति भी गुस्सा करने की बजाय शख्स से प्यार से बात करता है.

गले लगाकर माफी मांगी

वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कार का मालिक दूसरे शख्स को गले लगाकर माफी मांगता है. जहां अन्य लोग लड़ने-झगड़ने लगते हैं, वहीं इस व्यक्ति ने कुछ ऐसी किया जिसे देख लोग काफी खुश हो रहे हैं. गले लगाने के बाद दूसरा शख्स भी व्यक्ति को गले लगाता है. इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते जाने लगते हैं.

कमेंट्स में कर रहे यूजर्स तारिफ

वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया कि यही होता है जब कोई व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू पा लेता है. वहीं एक और अन्य यूजर ने कमेंट किया कि दुनिया को आप जैसे लोगों की ही जरूरत है. एक यूजर ने कहा कि हमेशा सड़क पार करते हुए दोनों तरफ अच्छी तरह देखना जरूरी है. सभी लोग इस इंसान जैसे नहीं होते.

यह भी पढ़ें: डिटेनिंग से बचने के लिए Gen-Z ने लगाया जुगाड़, एक दूसरे को जंजीर से बांधा



Source link

Related posts

माइक्रोफोन लेकर सिग्नल पर कुछ ऐसा कर रहा था ट्रैफिक कॉन्स्टेबल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, SP ने किया सस्पेंड – traffic-constable-suspended-viral-video-signal-mandla

Lakhimpur Khiri News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर युवक का चालान, Lakhimpur-khiri Hindi News

गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्तौल लहराकर बनाई रील; वीडियो वायरल होने पर बवाल, Chhattisgarh Hindi News