बॉक्स ऑफिस पर Drishyam The Conclusion का धांसू कलेक्शन, 7 दिन में तोड़ा मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) ने सात दिनों में मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भले ही अजय देवगन की दृश्यम, मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है, लेकिन अभिषेक पाठक ने तीसरी फिल्म को ओरिजिनल दृश्यम 3 से अलग बनाया और इसका क्लाइमैक्स भी बिल्कुल अलग है। दोनों फिल्में करीब 4 महीने के गैप में रिलीज हुईं। 

मोहनलाल की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

मई में रिलीज हुई मोहनलाल की दृश्यम 3 ने दुनियाभर में 239 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब 2 अक्टूबर को अजय देवगन की दृश्यम 3 यानी ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ रिलीज हुई, जिसने महज 7 दिनों में ही यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

अजय देवगन की दृश्यम 3 का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें गुरुवार को 11.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जो ज्यादा भी हो सकता है। इससे पहले छठे दिन फिल्म का कारोबार 15 करोड़ रुपये के पार था। महज 7 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 243.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दृश्यम 3, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। इस फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में फिल्म ने 360 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया है। ओवरसीज में कलेक्शन 80 करोड़ के आसपास है। 

दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ लीड रोल में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और इशिता दत्ता जैसे सितारे हैं। चार साल के इंतजार के बाद दृश्यम 3 आया है। दृश्यम 3 ने 2022 में 240 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। 



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिर पर जारी है ‘दृश्यम 3’ का तूफान, एक हफ्ते में बना डाला ये रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News

Ajay Devgn Drishyam 3 Gross Collection Crosses Rs 350 Crore Check Hanuman Ansh Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

Drishyam 3 Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिर पर जारी है ‘दृश्यम 3’ का तूफान, एक हफ्ते में बना डाला ये रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News