Home Viralएक व्यक्ति द्वारा एक भेलपुरी बेचने वाले को परेशान करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

एक व्यक्ति द्वारा एक भेलपुरी बेचने वाले को परेशान करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर एक  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भेलपुरी बेचने वाले के साथ मारपीट करते हुए परेशान कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह आदमी भेलपुरी बेचने वाले के पास जाता है,उसकी टोकरी से भेलपुरी खाता है, उस पर थूकता है और उसके साथ मारपीट करता है। इस वीडियो को बिहार की राजधानी पटना की एक असली घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही यूज़र द्वारा उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की जा रही है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- शर्मनाक! भेलपुरी बेचने वाले गरीब के साथ बदतमीजी, सामान को लात मारी, इधर-उधर फेंका!सोशल मीडिया पर एक बेहद शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है! वीडियो में एक युवक एक गरीब भेलपुरी बेचने वाले के साथ सरेआम बदतमीजी करता दिख रहा है!आरोप है कि युवक ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उसके ठेले का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया! मेहनत से रोजी-रोटी कमाने वाले के साथ ऐसी गुंडागर्दी देखकर हर किसी का खून खौल रहा है! मेहनत करने वाला कभी छोटा नहीं होता, और गुंडागर्दी करने वाला कभी बड़ा नहीं होता!ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए! प्रशासन इस लड़के पर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई करे! क्या ऐसे आदमी को सजा मिलनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर

फेसबुक । आर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें कंटेंट क्रिएटर सोनू पासवान के फेसबुक पर  मिला। वीडियो में, विक्रेता पर हमला करते दिख रहे व्यक्ति का कहना है कि वायरल क्लिप स्क्रिप्टेड थी और मनोरंजन के लिए बनाई गई थी। वह दर्शकों से इसे गंभीरता से न लेने और आगे शेयर न करने का अनुरोध करता है।

हमें उसी चैनल पर भेलपुरी बेचने वाले शख्स का एक स्पष्टीकरण वाला वीडियो  भी मिला। उसने बताया कि वह गरीबी पर आधारित भावनात्मक वीडियो बनाता है और वीडियो में उसे मारते हुए जो व्यक्ति दिख रहा है, वह भी उनकी टीम का ही सदस्य है। उसने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई घटना असली नहीं है।

हमें सोनू पासवान के फेसबुक अकाउंट पर कई अन्य वीडियो भी मिले जिनमें वायरल क्लिप में दिख रहे दोनों व्यक्ति एक साथ अलग-अलग स्थितियों को दर्शाते हुए नजर आते हैं।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पटना जंक्शन पर एक व्यक्ति को एक स्ट्रीट वेंडर को परेशान करने, उसकी स्नैक्स की ट्रे पलटने और फिर उसे धक्का देने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है।

Result Stamp

Title: एक व्यक्ति द्वारा एक भेलपुरी बेचने वाले को परेशान करने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading



Source link

You may also like

Leave a Comment