एडवांस बुकिंग में Ramayana की चांदी, रिलीज से 5 दिन पहले ही हाफ सेंचुरी मारने के करीब Ranbir Kapoor की फिल्म


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन और ग्लोबल सिनेमा में छाई रामयाण (Ramayana) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर सकती है। ऐसा हम नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग में हुए कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है।

जितनी किसी फिल्म की सफल ओपनिंग होती है, उतनी रामायण ने रिलीज से 5 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में कमा लिया है। रणबीर कपूर स्टारर रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1 Advance Collection) का एडवांस कलेक्शन भारत और विदेशों में शॉकिंग रहा है।

रिलीज से पहले ही रामायण की चांदी

रामायण की एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी और इसका फायदा भी मेकर्स को खूब मिल रहा है। अभी फिल्म की रिलीज को पांच दिन बचे हैं, लेकिन देश-विदेशों में फिल्म ने 40 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।

भारत में कितनी हुई रामायण की एडवांस कमाई?

सैकनिल्क के मुताबिक, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही रामायण का लोग इतनी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं कि इसकी टिकटें लाखों में बिक गई हैं। भारत में रामायण की अभी तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी हैं और कमाई 19.89 करोड़ रुपये के पार है।

विदेशों में भी रामायण की धांसू कमाई

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस कमाई से लगाया जा सकता है। फिल्म की कमाई विदेशों में 2.5 मिलियन डॉलर यानी 23 करोड़ रुपये के पार हो गई है।

 

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर अभी से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये के पार कमाई कर ली है। यह कलेक्शन 5 दिन पहले का है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन रामायण दुनियाभर में धांसू कमाई कर सकती है।

रामायण की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, यश, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, शीबा चड्डा, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेनमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, 4 नवंबर को फिल्म का विदेशों में प्रिव्यू है। 





Source link

Related posts

175 करोड़ में बिके फिल्म किंग के ओवरसीज राइट्स, पठान और जवान से भी आगे निकलेगी शाहरुख की आने वाली फिल्म?

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ वर्ल्डवाइड हुई 50 करोड़ के पार, जानें 8 दिनों का टोटल कलेक्शन

‘सिस्टर सिस्टर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, लेकिन फिर भी इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।