कड़ाके की ठंड में बच्चे को पीठ पर बांध पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करती दिखी मां, जज्बे ने जीता दिल, भावुक कर रहा वीडियो


Last Updated:

लद्दाख की कड़ाके की ठंड में पीठ पर नन्हे बच्चे को बांधकर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मां की मेहनत और हिम्मत देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. कोई उन्हें नारी शक्ति की मिसाल बता रहा है, तो कोई मॉडर्न झांसी की रानी कहकर सलाम कर रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Heartwarming Video : सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे दृश्य सामने आते हैं, जो बिना कुछ कहे जिंदगी की बड़ी सच्चाई बयां कर देते हैं. लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों और कड़ाके की ठंड के बीच एक महिला का ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में महिला पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी निभाती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि उनकी पीठ पर कपड़े के सहारे उनका छोटा बच्चा भी बंधा हुआ है. मां को काम करते देख लोग उनकी मेहनत और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.

पीठ पर बच्चा, हाथों से संभालती दिखीं जिम्मेदारी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पेट्रोल पंप पर एक बाइक में पेट्रोल भर रही हैं. उनकी पीठ पर नन्हा बच्चा बंधा हुआ है, जिसने टोपी पहन रखी है. बच्चा अपनी मां की पीठ से झांकता दिखाई देता है, जबकि महिला पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करती रहती हैं.

लद्दाख जैसे ठंडे और ऊंचाई वाले इलाके में काम करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में बच्चे की देखभाल और नौकरी की जिम्मेदारी एक साथ निभाती इस महिला का दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है.

90 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyankasmiles नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. बताया गया है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला अपने पति के साथ बाइक से यात्रा कर रही थीं. इसी दौरान वे पेट्रोल पंप पर रुकीं, जहां उनकी नजर इस महिला कर्मचारी पर पड़ी. उन्होंने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

पोस्ट को 90 लाख से ज्यादा बार देखे जाने की जानकारी सामने आई है. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने महिला के संघर्ष, मेहनत और मातृत्व को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करनी शुरू कर दीं.

View this post on Instagram





Source link

Related posts

स्टूडेंट के गंजे सिर पर तबला बजाने लगे सरकारी टीचर, वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई, शिक्षक सस्पेंड – Teacher Suspended After Video Shows Him Playing Tabla On Students Head In Up School

उम्र 72 साल, हाथों में स्टीयरिंग और सड़कों पर फर्राटा, विद्या कौर का जज्बा देख लोग बोले- बैडी दादी – 72 Year Old Vidya Kaur Drives Cars And Trucks Winning Hearts Online Video Goes Viral

Video:हाईवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फौजी में मारपीट, वर्दी फटी; वीडियो वायरल – Retired Army Man Fights Traffic Cop On Highway, Video Goes Viral