कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के फैन ने पकड़े गाल, हैरान हुईं डिंपल क्वीन, वीडियो वायरल – Coolie actress Rachita Ram Viral video fan grabs her cheeks on birthday tmovg


कन्नड़ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन के जश्न के दौरान एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अपने खास दिन पर जब वह अपने चहेते फैंस के बीच खुशियां बांट रही थीं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं, तभी एक सिरफिरे फैन की हरकत ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया.

दरअसल सेल्फी लेने के बहाने पास आए एक शख्स ने अचानक उनके गाल पकड़ लिए. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने जिस समझदारी भरे अंदाज से स्थिति को संभाला, उसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

जन्मदिन के जश्न में वायरल वीडियो
रचिता राम अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चाहने वालों और फैंस से मिलने पहुंची थीं. वह बड़ी ही सादगी से भीड़ के बीच खड़ी होकर फैंस के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही थीं. इसी दौरान एक फैन उनके पास आया, पहले उसने एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ली और बड़े ही प्यार से उसने हाथ मिलाया. लेकिन इसके तुरंत बाद उसने बिना कुछ सोचे-समझे अचानक रचिता के दोनों गाल पकड़ लिए और उन्हें नोचते हुए वहां से निकल गया.

रचिता राम एक पल के लिए पूरी तरह हैरान और असहज हो गईं. हालांकि, उन्होंने खुद पर बहुत जल्दी काबू पाया और अपने चेहरे पर मुस्कान लाते हुए बाकी फैंस से मिलना जारी रखा. उनके इस संयमित व्यवहार और परिपक्वता की अब सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है.

कौन हैं ‘डिंपल क्वीन’ रचिता राम?
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में रचिता राम को फैंस प्यार से ‘डिंपल क्वीन’ के नाम से जानते हैं. उनका असली नाम बिंदिया राम है और उनका जन्म 3 अक्टूबर 1992 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था. डांस-एक्टिंग का हुनर उन्हें विरासत में मिला है, उनके पिता के.एस. राम खुद एक मशहूर भरतनाट्यम डांसर हैं. परिवार के इस सांस्कृतिक माहौल ने उनके अभिनय और कलात्मक सफर की नींव रखी. अब तक वे 20 से भी अधिक फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें रजनीकांत की कूली में देखा गया है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

‘किसी को भी नहीं बख्शूंगा…’ जान्हवी संग AI वीडियो वायरल होने पर जमकर भड़के जूनियर NTR, करेंगे कार्रवाई

रस्सी पर काम कर रहे अंकल से बच्ची की मासूम बात, VIDEO को 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज – little girl rope worker innocent talk 17 million views viral video tstf

‘तूने तो मुझसे Love मैरिज की थी न…’, लग्जरी होटल में दूसरी युवती संग मिला पति, रोते हुए पत्नी ने जड़ा थप्पड़ – ratlam jaora hotel president wife catches husband with another girl viral video lcln