कमर पर रिवाल्वर टांगकर बनाई VIDEO, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी का रील वायरल; पुलिस ने जब्त किए हथियार


जागरण संवाददाता, कैथल। हरियाणवी गायक कर्मबीर फौजी एक बार फिर विवादों में हैं। सोमवार को शहर की एक निजी यूनिवर्सिटी में कर्मबीर और उनकी बेटी शीतल का रिवाल्वर टांगकर चलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था।

मंगलवार को पुलिस ने कर्मबीर की पिस्टल और रिवाल्वर को घर से जब्त कर लिया। साथ ही लाइसेंस रद करने के लिए डीसी को लिखा गया है। इससे पहले भी फौजी जिला परिषद हाउस की बैठक में बंदूक लेकर चले गए थे।

फौजी की बेटी भी टटीरी गाने को लेकर विवादों में रही थी। कर्मबीर के पास हथियार का लाइसेंस है। उसने एक लाइसेंस पर एक रिवाल्वर और एक पिस्टल ली हुई हैं। रिवाल्वर बेटी को दी हुई थी। कर्मबीर के पास खड़ा एक युवक भी बंदूक लिए दिखाई दिया। फौजी की पत्नी सोनिया रानी कैथल जिला परिषद की वाइस चेयरमैन हैं।

बेटी के रिवाल्वर टांगने को लेकर कर्मबीर फौजी से सवाल किया गया। वायरल वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि लाइसेंस मेरा है और बेटी मेरे साथ है। मेरी बेटी है तो उसने अपनी जेब में रिवाल्वर डाल लिया। वह मेरे पास ही खड़ी है। मैं वाइस चेयरमैन हूं। गाने भी गाता हूं। मैं अपनी सुरक्षा के लिए रिवाल्वर लेकर घूम रहा हूं।

कर्मबीर फौजी कैथल के गांव पट्टी अफगान में रहते हैं। उन्हें पानी आली पानी प्यादे और पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे जैसे हरियाणवी गानों से पहचान मिली थी। कर्मबीर की बेटी सिमरन जागलान ने मार्च 2026 में टटीरी गाने में बतौर सिंगर डेब्यू किया था। इसमें बादशाह ने रैप किया था। गाना रिलीज होने के बाद इसके नाम, विवादित बोल और स्कूल बैग फेंकने वाले सीन को लेकर विवाद हुआ था।

फौजी की दो बेटियां बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं। सरकार और पुलिस ने गन कल्चर को रोकने के लिए पिछले साल कई गानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

सोमवार को एक निजी यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में हरियाणवी गायक की बेटी रिवाल्वर टांगे हुए थी। सिटी थाना पुलिस ने मामले को लेकर जांच की। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं। लाइसेंस रद करवाने के लिए डीसी को लिख दिया गया है। – सुशील प्रकाश, डीएसपी क्राइम, कैथल।



Source link

Related posts

वायरल वीडियो:स्टिक के सहारे चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी बोलीं-यह मैंने नहीं किया; यूजर्स ने कही ये बात – Viral Video Zaheer Iqbal Seen Walking With The Help Of A Stick Sonakshi Said I Didnt Do This

‘दो घंटे कमरे में बिताओ, किसी को पता नहीं चलेगा…’, वायरल ऑडियो के बाद रीवा में प्रभारी CMO निलंबित

Sonipat News:अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी महिला का प्रेमी गिरफ्तार – Woman’s Lover Arrested For Making Pornographic Video Viral