Sonipat News:अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी महिला का प्रेमी गिरफ्तार – Woman’s Lover Arrested For Making Pornographic Video Viral


जींद। महिला का नौ वर्षीय बेटे के साथ गलत काम का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी जोगिंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही अश्लील वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।

थाना उचाना में तैनात सुरक्षा एजेंट कर्मबीर ने एफआईआर में बताया था कि दस सितंबर को ड्यूटी के दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजा गया।

वीडियो के संबंध में जब अज्ञात नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन करने वाले ने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया। उसने वीडियो को उचाना क्षेत्र के गांव की महिला से संबंधित बताया था। आरोप लगाया कि महिला ने अपने बेटे के साथ गलत काम कर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में महिला को नामजद कर उसके खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

एसपी ने किया था एसआईटी का गठन

एसपी कुलदीप सिंह ने डीएसपी उचाना संजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी में डीएसपी के अलावा सीआईए निरीक्षक यादवेंद्र सिंह, उचाना थाना प्रभारी मोनिका, उप निरीक्षक नीलम और नगूरां चौकी इंचार्ज को शामिल किया गया था। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच में गांव के ही युवक जोगिंद्र का नाम सामने आया। आरोपी ने भी अश्लील वीडियो वायरल किया था।

वर्जन

इस मामले में एक ओर आरोपी गांव के ही जोगिंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भी अश्लील वीडियो को वायरल किया था। उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। -संजय सिंह, डीएसपी उचाना



Source link

Related posts

कमर पर रिवाल्वर टांगकर बनाई VIDEO, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी का रील वायरल; पुलिस ने जब्त किए हथियार

‘दो घंटे कमरे में बिताओ, किसी को पता नहीं चलेगा…’, वायरल ऑडियो के बाद रीवा में प्रभारी CMO निलंबित

Ghazipur News:बुलडोजर कार्रवाई के विरोध का वीडियो वायरल – Video Of Protest Against Bulldozer Action Goes Viral