कश्मीर में आज से सुबह 10:30 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल – Srinagar, School Time Change, Today Morning, 10.30 Am Open


श्रीनगर। कश्मीर में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्कूलों का नया समय 17 नवंबर से प्रभावी होगा। कश्मीर में मंगलवार से सुबह 10:30 बजे सभी सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा बिना किसी विचलन के इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि घाटी में रात और सुबह के समय तापमान जमाव बिंदु के आसपास व कई स्थानों पर शून्य से नीचे पहुंचने के कारण अभिभावकों और छात्रों की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की जा रही थी।



Source link

Related posts

Muzaffarnagar News:सुबह प्रदूषण, शाम को हवा साफ, सांस के मरीजों को मिली राहत – Pollution In The Morning, Clear Air By Evening Respiratory Patients Find Relief

Solan News:शुरू हुई प्रभात फेरी, भक्तिमय हुआ सुबाथू का वातावरण – ‘prabhat Pheri’ (morning Devotional Procession) Begins; The Atmosphere In Subathu Becomes Filled With Devotion

Charkhi Dadri News:सुबह सैर पर निकले किसान का रास्ता रोककर रॉड-डंडों से हमला – A Farmer On A Morning Walk Was Attacked With Rods And Sticks After Being Stopped