कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 70 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, डुमरी CHC में चल रहा इलाज 


संवाद सूत्र, डुमरी (गुमला)। गुमला जिले के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की लगभग 70 छात्राएं अचानक मौसमी बीमारी की शिकार हो गई हैं। 

 

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के वायरल फीवर की चपेट में आने से विद्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल व्याप्त है।

 

ऑटो से अस्पताल पहुंचीं छात्राएं, सीएचसी में बढ़ी हलचल

मंगलवार को बीमार छात्राओं को ऑटो के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरी ले जाया गया। एक साथ दर्जनों छात्राओं के अस्पताल पहुंचने से परिसर में अफरा-तफरी और हलचल बढ़ गई। 

 

चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया। शुरुआती जांच में छात्राओं में तेज बुखार और संक्रमण से जुड़े लक्षण पाए गए हैं।

 

डॉक्टरों ने बताया मौसमी बदलाव का असर

सीएचसी डुमरी के चिकित्सक डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर सभी छात्राएं वायरल फीवर (मौसमी बुखार) से पीड़ित पाई गई हैं। 

 

उन्होंने कहा कि मौसम में आ रहे अचानक बदलाव और एक जगह रहने से संक्रमण तेजी से फैला है। छात्राओं को समय पर दवाइयां दी जा रही हैं और उन्हें पर्याप्त आराम, स्वच्छ उबला पानी पीने तथा पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है।

 

अभिभावकों ने जताई चिंता

आवासीय विद्यालय में एक साथ दर्जनों बच्चियों के बीमार पड़ने की खबर मिलते ही अभिभावकों में डर और चिंता का माहौल है।

 

चूंकि आवासीय परिसर में छात्राएं एक साथ रहकर पढ़ाई करती हैं, इसलिए संक्रमण और अधिक फैलने की आशंका जताई जा रही है। 

 

अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन से मांग की है कि परिसर में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, संक्रमण रोधक दवाओं का छिड़काव हो और छात्राओं के स्वास्थ्य की चौबीसों घंटे विशेष निगरानी रखी जाए।



Source link

Related posts

‘एक झटके में खत्म कर देंगे गरीबी’, पीएम मोदी के वायरल वीडियो का Fact Check, Viral-news Hindi News

Meerut News:शराब की दुकान पर युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल – Video Of Youths Being Assaulted At A Liquor Shop Goes Viral

कासगंज: पुलिसकर्मियों ने इंजीनियर को एक मिनट में जड़े 15 तमाचे, वीडियो हुआ वायरल