पंचायतीराज चुनाव में सरपंच और वार्ड पंच के मतदान के बाद सोमवार शाम से शुरू हुआ मतगणना का दौर मंगलवार सुबह तक चलता रहा। कहीं जीत-हार का फैसला महज दो वोट से हुआ। एक ही परिवार के पिता-पुत्र और बहू ने तीन अलग-अलग ग्राम पंचायतों से सरपंच बनकर सबका ध्यान ख
.
बिलेंडी में मतगणना को लेकर ग्रामीणों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए और जिले का सबसे आखिरी परिणाम मंगलवार सुबह 8 बजे घोषित हुआ। चुनाव परिणामों में सबसे करीबी मुकाबलों ने एक-एक वोट की अहमियत दिखा दी। बारां की सीमली ग्राम पंचायत में हरिनारायण नागर महज दो वोट से सरपंच का चुनाव जीत गए। छबड़ा की भूलोन ग्राम पंचायत में जगदीशचंद्र मीणा ने हरगोविंद मीणा को 21 वोट से हराया। मतदान में भी गांवों ने खूब उत्साह दिखाया। बारां-अटरू सहित उपलब्ध पंचायतों में खरखड़ा रामलोथान में सर्वाधिक 92.33% मतदान हुआ, जबकि छबड़ा के कड़ैयाहाट में 92.01% मतदाताओं ने वोट डाले। बमोरीघाटा में रामकल्याण जीते, बेटा- बहू भी सरपंच बने कई पंचायतों में बड़े अंतर से जीत हुई कुछ ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। छबड़ा की घाटाखेड़ी में प्रदीप मीणा ने 1478 वोट लेकर अशोक गौड़ को 546 वोट से हराया। किशनपुरा में वंदना ने 1406 वोट हासिल किए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रशाना कुमारी नागर को 377 वोट मिले। सेवनखेड़ी में सुगन ने 1371 वोट लेकर राजकुमारी को 716 वोट से हराया। दड़ा में हिमांशु को 1351 और मेघराज को 327 वोट मिले। महिला प्रत्याशियों ने कई पंचायतों में दर्ज की जीत छबड़ा क्षेत्र की पंचायतों में महिला प्रत्याशियों ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज की। ढींगाराड़ी में गंगा बाई, दीलोद में लक्ष्मीबाई, हानाहेड़ी में मंजू, मानपुरा में मधु मीणा, निपानिया में कुंता कुमारी, सेमली में गायत्रीबाई, सेवनखेड़ी में सुगन और तेलनी में चंद्रकलाबाई सरपंच निर्वाचित हुईं। अर्डांद से कृष्णा सोनी, बिछालस से चंद्रकला, मोठपुर से टीना नागर, सहरोद से कांतिबाई और किशनपुरा से वंदना कुमारी ने जीत हासिल की। पर्यावरण एक्टिविस्ट पाटनी चुनाव हारे अटरू की चरड़ाना ग्राम पंचायत में शिक्षा मंत्री के भाई कृष्णमुरारी दिलावर की पत्नी जमना दिलावर ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। कुंजेड़ में पर्यावरण एक्टिविस्ट व पूर्व सरपंच प्रशांत पाटनी चुनाव हार गए। यहां एडवोकेट सौमित्र सिंह सरपंच बने। वहीं बारां की आंकेड़ा ग्राम पंचायत में कांग्रेस नेता तोलाराम मीणा को हार का सामना करना पड़ा। बिलेंडी में मतगणना पर सवाल बिलेंडी ग्राम पंचायत में मतगणना को लेकर ग्रामीणों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। यहां परिणाम घोषित होने में इतना समय लगा कि अन्य पंचायतों के नतीजे आने के बाद भी ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ा। मंगलवार सुबह 8 बजे सरपंच पद का परिणाम घोषित किया गया। इस कारण बिलेंडी जिले में सबसे देर से परिणाम देने वाली ग्राम पंचायत रही। छीपाबड़ौद क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग सरपंच बने हैं। पिता-पुत्र और बहू को सरपंच पद पर जीत मिली है। बमोरीघाटा में रामकल्याण गुर्जर 146 वोटों से जीते हैं। रामकल्याण के पिता हरिराम खींची पीपल्या घाटा के निवासी रहे हैं जो मोखमपुरा पंचायत में आता है। इसीलिए वह पहले इस ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़े। कुछ समय पहले वे बमोरी घाटा चले गए और वहीं से चुनाव लड़े। जबकि उनका छोटा पुत्र भूपेंद्र गुर्जर गोलू इस बार मोखमपुरा ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ा और 410 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं उनकी बड़ी बहू पूर्णिमा गुर्जर खटाणा पछाड़ ग्राम पंचायत से 464 वोटों से जीती हैं।