PM मोदी के विदेश दौरे से लेकर MS Dhoni के IPL से संन्यास तक, स्कूल असेंबली के लिए 18 नवंबर की खबरें


Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें

दिल्ली में प्रदूषण हुआ कम, AQI में सुधार के बाद हटाई गईं GRAP-3 की पाबंदिया

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए प्रदूषण के मोर्चे पर राहत भरी खबर है. राजधानी की हवा में पिछले तीन दिनों से लगातार सुधार दर्ज किए जाने के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं. हालांकि, प्रदूषण को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए GRAP-1 और GRAP-2 के प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे. दिल्ली में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते हुए मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां हटाने का फैसला लिया. पिछले 3 दिनों में राजधानी के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट दर्ज की गई है. इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

ASEAN Summit में पीएम मोदी ने दिया ‘PPP’ का मंत्र; बोले- शांति, समृद्धि और स्थिरता से तय होगा भविष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए ‘PPP’ का मंत्र दिया. उन्होंने पीस (Peace), प्रॉस्पेरिटी (Prosperity) और प्रेडिक्टेबिलिटी (Predictability) यानी शांति, समृद्धि और भविष्य को लेकर स्थिरता को क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया. पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच दुनिया को शांति, स्थिरता और अनिश्चितता से मुक्त माहौल की सबसे अधिक जरूरत है.

Today School Assembly News: खेल जगत की बड़ी खबरें

एमएस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास; CSK ने दिया नया रोल

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा. आईपीएल 2027 से धोनी फ्रेंचाइजी के टीम मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. CSK के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के योगदान और टीम में उनकी अहमियत पर बात करते हुए साफ किया कि पूर्व भारतीय कप्तान हमेशा फ्रेंचाइजी की पहचान का अहम हिस्सा रहेंगे.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

IPL 2027: लखनऊ से खेलेंगे सैम करन, राजस्थान में शमी-आर्चर की जोड़ी से मजबूत हुआ पेस अटैक

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल की दो बड़ी टीम राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर अपनी टीमों में बड़ा बदलाव किया है. दोनों फ्रेंचाइजी के बीच तीन खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पूरी हुई है. इसके तहत भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए हैं. वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे.

Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बढ़ा तनाव, ढाका एयरपोर्ट पर बम धमाका, गोपालगंज में भी हिंसा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार ( 16 नवंबर) रात दो अलग-अलग जगहों पर बम विस्फोट हुए. हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहरी गेट और जसीमुद्दीन इलाके को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन राहगीर घायल हुए. शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर पहले से तनावग्रस्त बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पहला बम हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहरी गेट के पास फटा, जबकि दूसरा विस्फोट जसीमुद्दीन इलाके में हुआ.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

क्वाड में ग्रुप फोटो से पहले पीएम मोदी ने उठाया जमीन पर रखा तिरंगा, ट्रंप बोले- Save It

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा. क्वाड देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने से पहले पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के मार्कर (स्पोर्ट मार्कर) को उठाकर अपने पास रख लिया. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे कहा, ‘इसे संभालकर रखिए’ (Save it).

Today School Assembly News: शिक्षा जगत की बड़ी खबर

UGC का बड़ा फैसला, अब पुरानी दोहरी डिग्रियां भी होंगी मान्य

UGC ने लाखों छात्रों को राहत देते हुए एक साथ की गई पुरानी दोहरी डिग्रियों (Dual Degrees) को भी वैध मानने का फैसला किया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की अधिसूचना जारी होने से पहले एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को पुराने छात्रों को भी लाभ मिल सकेगा. हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. आयोग ने तय शर्तों और मापदंडों को पूरा करने पर पूर्व में की गई दोहरी डिग्रियों (Dual Degrees) को भी मान्य करने की आंशिक मंजूरी दे दी है.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की खबरें



Source link

Related posts

18 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

CG Morning News : साय कैबिनेट की होगी बैठक… दिवाली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल… अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज… पढ़ें और भी खबरें

Haryana Morning News : मोरनी में खाई में गिरा CM की सुरक्षा में लगा वाहन, बिल्डिंग हादसे में DC और नगर निगम कमिश्नर को नोटिस, पुलिसकर्मी को कुचलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर