Last Updated:
Gauahar Khan Praises Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर के प्रैंक पर बवाल के बाद अब Gauahar Khan उनके सपोर्ट में उतर आई हैं. गौहर ने एक बाद एक वीडियो शेयर कर काजी के शांत बिहेवियर और उनके गेम की जमकर की तारीफ की. वहीं बिना नाम लिए मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की जलन पर जमकर तंज कसा. जानिए पूरी खबर .
गौहर खान ने काजी तौकीर का किया सपोर्ट फोटो साभार-instagram@gauaharkhan)
Gauahar Khan On Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20′ के वीकेंड का वार में काजी तौकीर की तबीयत वाले ड्रामे के एक्सपोज होने के बाद घर में काफी हंगामा देखने को मिला. घरवालों ने काजी पर खूब गुस्सा निकाला और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया गया. लेकिन इस पूरे विवाद के बीच अब मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान खुलकर काजी तौकीर के सपोर्ट में आ गई हैं.
गौहर ने एक के बाद एक वीडियो शेयर करके काजी की जमकर तारीफ की है और उनके आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
काजी के सपोर्ट में उतरीं गौहर
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि जब कोई इंसान बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहा होता है, तो उससे जलने वाले और इनसिक्योर लोग बस एक मौके की तलाश में रहते हैं. अगर उस इंसान से कोई छोटी सी भी गलती हो जाए, तो ये लोग झुंड बनाकर उस पर चढ़ जाते हैं. गौहर के मुताबिक सलमान खान वाले मैटर पर लोगों ने बेवजह का रायता फैलाया और काजी के पीछे हाथ धोकर पड़ गए.
रीति तिवारी पर कसा तंज
गौहर खान ने काजी के कूल एटीट्यूड की तारीफ करते हुए कहा कि तुमने जिस ग्रेस से इस सिचुएशन को संभाला, वह काबिले तारीफ है. किसी ने तुम्हारे ऊपर थूका, किसी ने अपशब्द कहे, कौन है बे तू तक कहा. यह सब साफ तौर पर उन लोगों की जलन और फ्रस्ट्रेशन को दिखाता है. लेकिन काजी ने अपनी भाषा और दिमाग का बैलेंस नहीं खोया. दरअसल वीकेंड का वार के दौरान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने काजी से बेहद रूडली बात की थी और कहा था कि कौन है बे तू. गौहर ने इसी लाइन को पकड़कर सीधा तंज कसा है. फैंस का मानना है कि गौहर ने बिना नाम लिए रीति तिवारी की जलन और एटीट्यूड की पोल खोल दी है.
BREAKING 🚨
Gauahar Khan Stood Pp For Qazi saying Fame Can Turn Even small Things into big issues.
Despite everyone Ganging up on him, Qazi handled it with grace. She also praised Mahi for standing by him. 👏
Thank You Gauhar ❤️🙏🏻
#BiggBoss20 • #QaziTouqeer https://t.co/UNjz7SX11V