कैटरीना कैफ के बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोल किया था. न सिर्फ भारत में बल्कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक्ट्रेस को आलोचनों और भद्दे तानों का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तानी आरजे डॉ. एजाज वारिस ने भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया था. हालांकि जब सलमान खान ने अपने शो ‘बिग बॉस 20’ में कैटरीना को ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई तो डॉ. एजाज ने अपने बयान पर कैटरीना कैफ से माफी मांग ली.
RJ एजाज वारिस ने मांगी कैटरीना कैफ से माफी
कैरीना कैफ ने अभिनेता विकी कौशल से शादी की थी और फिर कपल ने साल 2025 में एक बेटे का वेलकम किया था. मां बनने के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया था. एक्ट्रेस को हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव में विकी कौशल के साथ देखा गया था तो उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था.
एजाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान खान की बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड से एक क्लिप दिखाई जा रही है. इसमें सलमान, कटरीना कैफ का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो शेयर करते हुए एजाज ने कहा, ‘मुझे वाकई में ऐसा नहीं कहना चाहिए था. क्योंकि मैं सलमान खान और कैटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन हूं. पता नहीं मैंने किस फ्लो में वो बात सुबह उठकर कह दी. मेरी इस बात से बहुत से लोगों को दुख पहुंचा है. तो मैं कैटरीना कैफ से माफी मांगता हूं.’
ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, फिल्म के कांसेप्ट ने जीता दिल
‘मेरा मकसद बॉडी शेमिंग नहीं था..’
एजाज ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सॉरी कैटरीना कैफ. मैं हालिया बातों के लिए कैटरीना कैफ से माफी मांगता हूं. कल जब सलमान खान ने बिग बॉस में इस चीज का जिक्र किया तो मैंने महसूस किया कि इससे कैटरीना के फैंस को और उन्हें दुख पहुंचा होगा. हालांकि मेरा मकसद उनकी बॉडी शेमिंग करना नहीं था.’
कैटरीना कैफ का वर्क फ्रंट
कैटरीना कैफ पिछली बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. फिलहाल वो अपने परिवार और बेटे के साथ वक्त बिता रही हैं. एक्ट्रेस के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें: R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?