‘काजी से इंस्क्योर हो’,Bigg Boss 20 WKV में सलमान का फूटा गुस्सा, रीति की लगाई क्लास, आसिफ खान की निकाली हेकड़ी


Last Updated:

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान का एंग्री मोड देखने को मिला है. रोस्टिंग टास्क के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह को गाली देने पर सलमान ने रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई. इसके अलावा भाईजान ने रीति का साथ देने पर आसिफ खान पर भी गुस्सा निकाला. जानिए बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार की पूरी रिपोर्ट.

सलमान खान ने रीति तिवारी और आसिफ की लगाई क्लास

नई दिल्ली: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार का वीकेंड का वार बेहद बवाली होने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जबरदस्त एंग्री अवतार देखने को मिल रहा है. घर में पूरे हफ्ते चले लड़ाई झगड़े और कंटेस्टेंट्स के घटिया बर्ताव पर भाईजान ने सभी की जमकर क्लास लगाई है. शनिवार के एपिसोड में सलमान के कड़क तेवर देखकर घर के सभी सदस्य हक्के बक्के रह गए.

सलमान खान ने खासतौर पर रीति तिवारी और उनकी पूरी गैंग को निशाने पर लिया और नेशनल टीवी पर दी गई गालियों को लेकर उन्हें जमकर लताड़ा.

डिस टास्क में रीति ने पार कीं हदें

प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान रीति तिवारी के रवैये पर काफी नाराज नजर आए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह अब तक का सबसे बेकार डिस था. दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी और यंग की टीमों को एक दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था. इस रोस्टिंग टास्क में सभी ने एक लिमिट में रहकर बात की. लेकिन रीति तिवारी ने सारी हदें पार करते हुए काजी तौकीर और उदिति सिंह को गंदी गालियां दे दीं. रीति के इस बर्ताव से घर का माहौल काफी खराब हो गया था.

इनसिक्योरिटी पर सलमान ने पूछा सवाल

सलमान खान ने रीति से पहला सवाल यही किया कि वो काजी से न सिर्फ जलती हैं बल्कि उनसे काफी इनसिक्योर भी हैं. इस पर रीति ने सफाई देते हुए कहा कि वो बिल्कुल नहीं जलती हैं बस उन्हें काजी एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका इरादा गलत नहीं था. लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी और कहा कि उन्होंने बेइज्जती करने की सारी लाइन क्रॉस कर दी हैं.



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:क्या घर से बेघर हुईं माही? जानें कनिका-गुल्लू की क्यों लगी क्लास, स्काउट और लव से क्या बोले सलमान – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Why Salman Khan Scold To Kanika And Gullu What He Said To Love And Scout

Bigg Boss 20 : स्काउट के लिए लव गिल से भिड़े काजी तौकीर, चिल्लाते हुए बोले- तेरा यूज कर रही है, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: पवन सिंह का गाना सुन खुशी से झूम उठीं आम्रपाली, बोली-मेरे इंडस्ट्री के पावर स्टार गा रहे हैं