रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, दुकान में ही सो गई; सेल्समैनों ने वीडियो बनाकर वायरल किया


संवाद सूत्र, ओरमांझी (रांची)। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में एक शराब की दुकान में अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। एक बंदरिया दुकान में घुस गई, बोतल खोलकर शराब पीने लगी और नशा चढ़ने के बाद मदहोश होकर वहीं सो गई।

सेल्समैनों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जिसमें नशे में धुत बंदरिया उछल-कूद करती, एक सेल्समैन पर हमला करती और आखिर में दुकान में ही बेहोश होकर सो जाती दिखाई दे रही है। ये वीडियो इंटरनेट मीडया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बंदरिया के शराब दुकान में घुसते ही मची अफरा-तफरी

ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप बांके बिहारी मार्केट ब्लॉक चौक ओरमांझी स्थित शराब दुकान में शुक्रवार शाम एक बंदरिया के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब 7ः30 बजे दुकान में दाखिल हुई बंदरिया ने शराब की बोतलें तोड़ दीं और शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया।

उसे भगाने का प्रयास कर रहे सेल्समैन पर बंदरिया ने हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ-पैर में चोट आई है। जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। वहीं बंदरिया दुकान के अंदर काफी देर तक उछल-कूद मचाती रही। शराब पीने के बाद जब उस पर नशा चढ़ा तो वह शराब की पेटियों पर सो गई।

गर्भवती थी बंदरिया 

इससे कुछ देर के लिए दुकान में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरिया गर्भवती बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कुछ देर बाद नशा कम होने पर बंदरिया फिर सक्रिय हो गई और दुकान के भीतर इधर-उधर दौड़ने लगी।

उसके डर से दुकानदार और आसपास लोग दुकान से दूरी बनाए रहे। उसके कारण काफी देर तक भय और कौतूहल का माहौल बना रहा। बाद में घटना की सूचना बिरसा जैविक उद्यान को दी गई।

सूचना मिलते ही उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जीव विज्ञानी विवेकानंद, राकेश अवस्थी समेत टीम के सदस्य बंदरिया को सुरक्षित पकड़ने के बाद उद्यान में ले जाकर छोड़ दिया। 



Source link

Related posts

छेड़ोगे तो बुरी तरह पिटोगे, छात्रा से बदसलूकी के आरोप में कथित शिक्षक की बीच सड़ पर धुनाई, ‘जनता इंसाफ’ का वीडियो वायरल

Bollywood Song पर लड़की ने किया डांस, मूव्स देख पब्लिक हुई फिदा! देखें वायरल वीडियो..

यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल – Uae Company Boss Surprise Gifts Iphone Or Chocolates To Employees Viral Video News In Hindi