कानपुर में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, पानी के चक्कर में जेठ जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा


जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद को लेकर दंपती से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का सीसी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपित दंपती को लाठी-डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

रमन विहार निवासी किशन गुप्ता की पत्नी भावना ने बताया कि बुधवार रात बर्तन धोने के पानी और बाथरूम जाने को लेकर उन्होंने जेठ विपिन से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना गालीगलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

वह पति को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर तक घसीटकर ले गए। मारपीट में दंपती को चोटें आईं। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव भी बनाया।

नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

सलमान खान:’बस 19-20 का अंतर है’; भाईजान से हो रही साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान की तुलना, वीडियो वायरल – Sajid Nadiadwala Son Sufyan Reminds Netizens Of 90s Salman Khan Called Younger Version Of Bhai

CNG Blast Viral Video: सीएनजी भरवाते ही सेकेंडों में फटी कार! CCTV में कैद हुआ खौफनाक धमाका – cng car explosion during refuelling nh48 karjan gujarat viral video

Bilgram Viral Video Controversy | Sadariyapur Village Stone Pelting Probe