Bilgram Viral Video Controversy | Sadariyapur Village Stone Pelting Probe


सुधीर कुमार अवस्थी | ‌बिलग्राम, हरदोई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घर पर पथराव और गाली-गलौज।

बिलग्राम क्षेत्र में सदरियापुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद एक घर पर कथित पथराव और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।

पीड़िता चंद्रावती पत्नी ठाकुर प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को वायरल वीडियो सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

चंद्रावती के अनुसार, 30 सितंबर को सियाराम उर्फ गुड्डू पुत्र बाबूराम, अवनीश, नीरज और नंद किशोर उर्फ अवधेश पुत्रगण देवी दयाल समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे।

आरोप है कि वहां गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर चंद्रावती को दौड़ाया गया, जिसके बाद वह जान बचाकर छत पर पहुंची। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान मौजूद लोगों की गतिविधियों का वीडियो वायरल हुआ है। उसने यह वीडियो पुलिस को सौंपते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। एक महिला के हाथ में भी लाठी नजर आने का दावा किया गया है। पीड़ित पक्ष ने वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर वे उलाहना देने गए थे। उनका दावा है कि वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि-

चंद्रावती की शिकायत और उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

CNG Blast Viral Video: सीएनजी भरवाते ही सेकेंडों में फटी कार! CCTV में कैद हुआ खौफनाक धमाका – cng car explosion during refuelling nh48 karjan gujarat viral video

कानपुर में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, पानी के चक्कर में जेठ जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा

सोनभद्र की वायरल बेटी के वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, मोबाइल नेटवर्क सुधार का सर्वे पूरा