काम मांगने वाले वायरल वीडियो के बाद शरद कपूर ने दी खुशखबरी, हाथ लगी हॉलीवुड फिल्म, जनवरी में शुरू करेंगे शूटिंग


Last Updated:

फिल्म ‘जोश’ के एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पालतू कुत्तों को शेल्टर में छोड़ने और इंडस्ट्री से काम मांगते नजर आए थे. इन सबके बीच शरद ने एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया है कि उन्हें हॉलीवुड से एक फिल्म का ऑफर मिल गया है, जिसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होगी. पैर की गंभीर चोट और डॉक्टर की सलाह पर दो महीने के बेड रेस्ट के बाद वह पूरी तरह काम पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

शरद कपूर ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्टर के बारे में बताया. (फोटो साभार: IMDb/AI)

नई दिल्ली. शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पालतू कुत्तों को एक एनिमल शेल्टर में छोड़ते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब शरद कपूर ने खुद इसकी वजह बताई है. उन्होंने खुलासा किया कि बार्सिलोना में एक फुटबॉल मैच के दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी और इस हालत में पेट डॉग्स की देखभाल करना मुश्किल हो रहा था. इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

एचटी सिटी के साथ बातचीत में शरद कपूर ने बताया कि वह फुटबॉल खेलने के लिए बार्सिलोना गए थे. वहां मैच के दौरान एक दूसरे खिलाड़ी से टकराने की वजह से उनके पैर में काफी गंभीर चोट लग गई. पैर जख्मी होने के कारण वह अपने चारों कुत्तों का ख्याल नहीं रख पा रहे थे. उन्होंने कहा कि पेट डॉग्स को रोज बाहर घुमाना पड़ता है, उनकी अच्छे से देखभाल करनी होती है और ऐसे में घर भी काफी गंदा हो जाता है, जिसे अकेले संभालना उनके लिए नामुमकिन हो रहा था.

डॉक्टर ने दी 2 महीने की बेड रेस्ट की सलाह

शरद ने आगे बताया कि उनके ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आनंद जोशी ने उन्हें दो महीने तक पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है. डॉक्टर का कहना है कि दो महीने बाद वह बिल्कुल ठीक हो जाएंगे और पहले की तरह फिट होकर अपने काम पर लौट सकेंगे. शरद ने साफ किया कि यह सिर्फ एक अस्थायी इंतजाम है, क्योंकि वह अभी उनकी देखभाल करने की स्थिति में नहीं हैं. जैसे ही वह ठीक होंगे, अपने चारों पेट्स को वापस घर ले आएंगे.

मड आइलैंड शिफ्ट होंगे शरद कपूर

एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने पालतू कुत्तों के लिए एक बड़ी जगह चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने एक नई प्रॉपर्टी भी बुक कर ली है. उन्होंने बताया कि वह अपना मौजूदा घर बेचकर मड आइलैंड शिफ्ट हो रहे हैं. उन्होंने उस बंगले के लिए एडवांस भी दे दिया है. इस नए बंगले में 7 बेडरूम हैं और पेट डॉग्स के रहने-खेलने के लिए काफी खुली जगह है, जहां वह सुकून से रह सकेंगे. उनका हमेशा से यही प्लान था कि वह अपने पेट्स को इस नए घर में वापस ले आएं.

काम मांगने वाले वायरल वीडियो पर क्या बोले शरद कपूर?

हाल ही में शरद कपूर का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगते नजर आ रहे थे. पिछले दो-तीन साल से पर्दे से दूर रहे शरद ने साफ किया कि उस वीडियो का मकसद पैसे मांगना बिल्कुल नहीं था. उन्होंने कहा कि वह पिछले सात साल से न्यूयॉर्क में रह रहे थे और करीब एक साल पहले ही भारत लौटे हैं. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में सब उनके अपने लोग हैं और परिवार की तरह हैं. उन्हें किसी आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है और न ही उन्होंने कभी पैसों के लिए फिल्में चुनी हैं.

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं शरद कपूर

इस बीच शरद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिला है, जो उनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म होगी. इसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होने जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इंडस्ट्री के लोग आपस में एक-दूसरे की बुराई करेंगे, तो आम लोगों को भी उन पर उंगली उठाने का मौका मिल जाएगा. शरद ने बताया कि वह हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना जारी रखेंगे, क्योंकि यही उनका देश है. शरद पिछली बार जनवरी 2019 में रिलीज हुई ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म ‘कैबरे’ में नजर आए थे.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें





Source link

Related posts

हॉलीवुड की ये Sci-fi फिल्में देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग, कुछ तो हिंदी में भी हैं उपलब्ध

अब हॉलीवुड सुपरहीरोज का सिंहासन हिलाएंगे एसएस राजामौली? विलेन का फर्स्ट लुक देख चकरा गया लोगों का दिमाग

शाहरुख खान के को-स्टार शरद कपूर कर रहे हैं हॉलीवुड में डेब्यू, 7 बेडरूम वाले घर में होंगे शिफ्ट, Bollywood Hindi News