10वें दिन Ramayana ने की ऐतिहासिक कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आठ दिनों में ही इसने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं अब शनिवार को यानी 10 वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

सैकनिल्क के मुताबिक, एपिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) ने 64.85 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगले दो दिनों तक कलेक्शन में उतार चढ़ाव रहा लेकिन दीवाली वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म ने एक दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

इसके बाद आठ दिनों के अंदर ही रामायण ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। 10वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने शनिवार को 57.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इस कमाई के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 670 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 800 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने शनिवार को सबसे ज्यादा हिंदी में 47.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

रामायण का डे वाइज कलेक्शन

डे कलेक्शन
1

64.85 करोड़ रुपये

2

48.05 करोड़ रुपये

3

69.80 करोड़ रुपये

4

56.15 करोड़ रुपये

5

107.50 करोड़ रुपये

6

94.10 करोड़ रुपये

7

70.65 करोड़ रुपये

8

53.50 करोड़ रुपये

9

48.10 करोड़ रुपये

10

57.55 करोड़ रुपये (अब तक)

नेट इंडिया कलेक्शन

670 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 800 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन

1,110 करोड़ रुपये (शुक्रवार तक)

 

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार यानी 9वें दिन तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस 1110 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

रामायण के बारे में

‘रामायण’ एक पौराणिक फिल्म है जिसे नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है। इसे उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर लिखा है। इसके अलावा फिल्म का प्रोडक्शन नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है।

एपिक फिल्म दो पार्ट में बनी है। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज हुआ वहीं दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा। फिल्म के कलाकारों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता शामिल हैं।



Source link

Related posts

दूसरे वीकेंड में ‘सीन’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी, नौवें दिन कमाई में दर्ज हुई 58.3 फीसदी बढ़ोतरी

Ramayana Box Office Collection: रामायण ने दुनिया भर में ₹1,200 करोड़ का आंकड़ा पार किया

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े ‘बाहुबली 2’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड – ramayana worldwide box office collection day 10 ranbir kapoor movie crosses 1228 crore