‘किंग’ बॉक्स ऑफिस: अहान पांडे को पछाड़ेंगी सुहाना खान, बनेंगी पोस्ट कोविड हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टार किड?


शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच में काफी क्रेज है. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी. मंगलवार को शाहरुख खान ने आस्क मी एनिथिंग सेशन में फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म की. फिल्म में सुहाना खान भी नजर आएंगी. सुहाना का ये थिएट्रिकल डेब्यू होने वाला है. सुहाना  पहली बार पिता शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. फिल्म को लेकर बहुत चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी इसे लेकर भी काफी चर्चा है.

अहान पांडे के नाम है रिकॉर्ड, सुहाना छीनेंगी कुर्सी? 

पोस्ट कोविड एरा में अभी तक हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टार किड अहान पांडे हैं. देखना मजेदार होगा कि क्या सुहाना खान अहान पांडे को पछाड़ पाएंगी या नहीं. बता दें अहना पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ से डेब्यू किया था. फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी. फिल्म ने 570.67 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें- ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस: अहान पांडे को पछाड़ेंगी सुहाना खान, बनेंगी पोस्ट कोविड हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टार किड?

अहान पहले स्टारकिड हैं जिनकी फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई की. पोस्ट कोविड एरा में अहान पांडे हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टारकिड हैं. अहान पांडे अकेले ऐसे स्टार हैं जिन्होंने 500 परसेंट रिर्टन ऑन इंवेस्टमेंट डिलिवरी की थी. फिल्म को 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 337.69 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 292.69 करोड़ का प्रॉफिट दिया था.

फिल्म को ‘सिद्धार्थ आनंद’ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख लीड रोल में हैं. वहीं सुहाना खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स नजर आएंगे. इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. शाहरुख खान को फर्स्ट लुक में काफी पंसद किया गया था. शाहरुख ने आस्क मी एनिथिंग में बताया था कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्हें चोट भी आई थी. चोट की वजह से कई बार रुकना पड़ा और कई बार शुरू करना पड़ा. लेकिन सब ठीक हो गया है. सब ठीक है. सब अच्छा है.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ ने बदली कंपोजर की किस्मत, बोले- जिन्होंने रिजेक्ट किया वो ऑफर दे रहे



Source link

Related posts

छठे शनिवार को Hanuman Ansh की कमाई में तगड़ा उछाल, ‘नीम करोली बाबा’ की फिल्म पर हुई जमकर धनवर्षा

‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, दूसरे दिन गिरी कमाई, 2 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा सकी अक्षय-सैफ की फिल्म

दूसरे दिन ‘हैवान’ की निकली हवा, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ हुई इतनी कमाई