Ramayana Box Office Day 1 : रणबीर कपूर की रामायण ने धुरंधर को पछाड़ा, पहले दिन कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News


रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज होते ही पहले दिन शानदार कमाई कर ली है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशिक इस फिल्म की जानें पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई जारी है। पहले ही दिन फिल्म ने अपनी कमाई से धुरंधर को पीछे छेड़ दिया है।

रामायण का कलेक्शन

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण ने पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई कर ली है।

किस भाषा में सबसे ज्यादा कमाए

फिल्म ने हिंदी में 47.50 करोड़, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु 6 करोड़, तमिल 2.60 करोड़ और मलयालम भाषा में 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस अपडेट के साथ फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है।

धुरंधर को पछाड़ा

रामयण ने 64.85 करोड़ की कमाई के साथ धुरंधर को पछाड़ दिया है। धुरंधर के पहले पार्ट ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी।

धुरंधर 2 और जवान से रह गई पीछे

भले ही रामायण ने धुरंधर के पहले पार्ट को पछाड़ दिया है, लेकिन दूसरे पार्ट को हरा नहीं पाई है। धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म इसके अलावा पठान (57 करोड़), एनिमल (63 करोड़), दृश्यम 2 (62 करोड़) को भी पीछे छोड़ चुकी है। हालांकि जवान को पीछे नहीं छोड़ पाई है। जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी।

आदिपुरुष से भी है पीछे

हैरानी वाली बात ये है कि आदिपुरुष जिसे काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले थे क्रिटिक्स और दर्शकों से, इस फिल्म से भी रामायण पीछे रह गई है पहले दिन की कमाई के हिसाब से। आदिपुरुष ने पहले दिन 86.75 करोड़ की कमाई की थी।

रामायण के बारे में

रामायण के बारे में बता दें कि फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है।

वहीं इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय भी हैं।

4000 करोड़ की फिल्म

रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया था कि रामायण के दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ है।





Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection: धुरंधर 2 और आदिपुरुष से पीछे छूटी ‘रामायण’, जानें पहले दिन का पूरा कलेक्शन – Ramayana Box Office Collection Day 1 India 64 crore RUpees fails to beat Adipurush Dhurandhar 2 jawan tmovg

‘रामायण’ ने दूसरे दिन भी डबल डिजिट में की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में फिल्म की एंट्री

Ramayana Vs Adipurush Worldwide Day 1: 4000 करोड़ का बजट, 127 Cr की ओपनिंग, फिर भी बॉकिस ऑफिस पर ‘रामायण’ नहीं तोड़ पाई ‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड