कुत्ते के लिए रखी रोटी खा ली तो डंडा लेकर पहुंचा शख्स, रोटी-बिलखती बुढ़िया का वीडियो वायरल


भूख एक ऐसी चीज है जो इंसान से ऐसे काम करवा सकती है, जिसके बारे में सोचना तक मुश्किल है. जब पेट खाली हो तो सामने रखा एक टुकड़ा भी किसी के लिए बहुत बड़ी चीज बन जाता है. खासकर जब कोई बुजुर्ग इंसान कई दिनों का भूखा हो और उसके सामने खाने के लिए कुछ मिल जाए, तो शायद वह यह न सोच पाए कि वह खाना किसके लिए रखा गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला ने कुत्तों के लिए रखी रोटियां उठा लीं और अपनी भूख मिटाई, लेकिन इसके बाद उसके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया और इंसानियत पर भी कई सवाल खड़े कर दिए. 

रोटी खाने के बाद डंडा लेकर पहुंचा शख्स

वीडियो के कैप्शन के मुताबिक कुछ रोटियां कुत्तों के लिए रखी गई थी, एक बुजुर्ग महिला उन्हें खा लेती है. उसके बाद वीडियो में दिखता है कि एक शख्स हाथ में डंडा लेकर बुजुर्ग महिला के पास आता है. महिला इस दौरान काफी परेशान और बेबस नजर आती है और बिलखती हुई उस शख्स के आगे हाथ जोड़ती दिख रही है. वह अपने बचाव में अपनी लाठी आगे करती भी दिख रही है. इस दृश्य से साफ़ होता है कि महिला उन रोटियों के लिए कितनी मजबूर रही होगी.

अगर रोटियां कुत्तों के लिए रखी गई थीं और महिला ने उन्हें उठा लिया था, तो उसे आराम से समझाया जा सकता था या कुत्तों के लिए अलग से और रोटियां रखी जा सकती थी. लेकिन वीडियो में जिस तरह एक वृद्ध महिला को परेशान किया जाता दिखाई दे रहा है, उसे देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दो रोटियों के लिए किसी मजबूर बुजुर्ग के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया.

यह भी पढ़ें : श्मशान में जल रही चिता में अचानक हुआ तेज धमाका, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले- दो रोटियों के लिए इतनी सख्ती क्यों?

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बुजुर्ग महिला के साथ हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अगर महिला ने गलती से रोटियां उठा ली थीं तो उसे समझाया जा सकता था. एक यूजर ने कहा, दो रोटी के लिए किसी बुजुर्ग को इतना परेशान करना कहां की इंसानियत है? दूसरे ने लिखा, रोटी दोबारा बनाई जा सकती है, लेकिन किसी की बेइज्जती का दर्द आसानी से नहीं जाता. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, अगर भूख लगी थी तो दो रोटी और दे देते, इतना बड़ा मामला बनाने की क्या जरूरत थी? कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जानवरों के लिए खाना रखना अच्छी बात है, लेकिन किसी भूखे इंसान की मजबूरी को समझना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें : कमर के नीचे बांधी साड़ी और टीचर ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

 





Source link

Related posts

निशात फातिमा का डांस वीडियो हुआ वायरल, सहकर्मी संग दिखीं खुश, अब हत्या के बाद चर्चा में आया वीडियो – Lakhimpur Kheri Viral Teachers. Day Dance Video of Nishat Fatima Sparks Dispute Leading to Fatal Shootout in School yms

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी वीडियो वायरल, 6 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, बोले- 2 लड़कों के साथ झाड़ी से निकल रही थी लड़की – samastipur Minor Harassment Video Viral Four Accused Arrested Within 6 Hours Police Begin Investigation avr

बिहार के सासाराम की लेडी सिंघम बनीं IAS प्रिया रानी, काम करने के तरीके के चलते सोशल मीडिया पर वायरल