बिहार के सासाराम की लेडी सिंघम बनीं IAS प्रिया रानी, काम करने के तरीके के चलते सोशल मीडिया पर वायरल


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के सासाराम की एसडीएम प्रिया रानी (SDM Priya Rani) अपने काम के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां उनके काम को लेकर कुछ लोग उनकी सराहना भी कर रहे हैं क्योंकी वे बड़े ही ध्यान से लोगों को सुन रही हैं और उनसे शांति बनाये रखने की अपील कर रही हैं।
इसके साथ ही वे यह भी कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि आपकी जो भी समस्या है उसको आप लिखित में दें उसकी सुनवाई जरूर की जाएगी कार्रवाई का आश्वासन भी देती नजर रहीं हैं।

बीटेक के बाद प्राइवेट नौकरी, नहीं लगा मन तो छोड़ दी नौकरी

गरीबी में बचपन निकालने वाली IAS प्रिया रानी ने बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगीं। लेकिन, नौकरी में उनका मन नहीं लगा तो उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने की सोची जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। प्रिया ने डान बास्को स्कूल से प्राथमिक शिक्षा तथा संत माइकल से 12वीं पढ़ाई की थी।

पहले प्रयास में मिला इंडियन डिफेंस सर्विस

1 साल प्राइवेट नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 2021 में 284वीं रैंक हासिल की जिसके बाद उन्हें IDES सेवा के लिए चुना गया। लेकिन, उनका एक ही लक्ष्य IAS क्लियर करना था।

इसके बाद 2022 परीक्षा में वे सफल नहीं हो सकीं जिसके बाद वे काफी निराश हो गई। लेकिन, पिता और दादा के हौंसले की वजह से उन्होंने 2023 में फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार उन्होंने इसमें 69 हासिल किया और IAS कैडर प्राप्त किया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब उन्हें बिहार के सासाराम में पहली पोस्टिंग मिली है।



Source link

Related posts

कुत्ते के लिए रखी रोटी खा ली तो डंडा लेकर पहुंचा शख्स, रोटी-बिलखती बुढ़िया का वीडियो वायरल

तीन सीट वाले ऑटो में ठूंस दिए 17 स्कूली बच्चे, डिग्गी में भी बैठे मिले बच्चे, वीडियो वायरल – 17 school children crowded in auto rickshaw bhiwandi video viral lclar

‘टेक्नोलॉजिया…’ नानी ने बना ली Notes की पूरी कॉपी, Blinkit सीखने का Video Viral – nani blinkit notes viral video grandmother online shopping tstf