कुर्सी पर बैठ पैरों के बीच स्टूडेंट को फंसाया, उसके गंजे सिर तबला बजाने लगा सरकारी टीचर, वीडियो वायरल – government teacher recorded funny video with a bald student got suspended after video got viral


Government Teacher Video: सरकारी स्कूलों के हाल क्या हैं, ये बताने की जरूरत नहीं है। खस्ताहाल स्कूलों में टीचर पढ़ाने वाले हों तो भी मामला मैनेज हो सकता है। लेकिन कुछ टीचर अपने प्रोफेशन का मजाक बना देते हैं। एक टीचर ने यही किया है उन्होंने मस्ती के नाम पर अजीब सी रील बनाई जो वायरल भी हो गई।

स्टूडेंट के गंजे सिर तबला बजाने लगा सरकारी टीचर
सरकारी स्कूल में शिक्षक पढ़ाते ही नहीं हैं, ये अवधारणा सही नहीं है। लेकिन कई टीचर ये बात साबित करने की कोशिश में लगे रहते हैं। दिनेश माथुर ऐसे ही टीचर हैं। उन्हें मस्ती करनी थी तो एक स्टूडेंट को जरिया बना लिया। उसके सिर पर तबला बजाने लगे और वीडियो भी बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। जैसे ही ये वायरल हुआ, इन टीचर की क्लास ले ली गई और अब सस्पेंड भी हो चुके हैं।

घुटे हुए सिर पर तबला

राहुल सैनी ने ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने सारी जानकारी दी है। बताया है कि ये वीडियो दिनेश ने उत्तर प्रदेश के इटावा के सरकारी स्कूल में ही बनाया है।

हंसी-हंसी में गलती

लेकिन दिनेश ने हंसी और मस्ती के चक्कर में बड़ी गलती कर दी। वो तबला बजाते हुए हंसते जा रहे थे। बाकी बच्चे उनकी मस्ती को सामने बैठे देख रहे थे।

वायरल हुआ वीडियो

​ ​

बाद में दिनेश ने अपने फेसबुक अकाउंट से वीडियो शेयर किया और ये वायरल हो गया। फिर बीएसए ने टीचर को सस्पेंड ही कर दिया। वीडियो देखिए।

घर पर तबला बजाएं

इस वीडियो को देखने वाले टीचर को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि माथुर साहब अब घर बैठकर तबला बजा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के अलावा सबकुछ होता है। एक यूजर का कहना है कि अब इनका तबला बजाओ।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

गुलाब जामुन में निकला चूहा, वायरल वीडियो देख मचा हड़कंप; दुकान पहुंची एफडीए की टीम – Rat Spotted In Gulab Jamun Container At Maharashtra Sweet Shop Fda Begins Investigation

‘यादवनी हो’, स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता को Caste पर जोक बनाना पड़ा भारी, हुए ट्रोल – standup comedian gaurav gupta troll caste yadavni bania joke video viral tmovb

Fact Check: नाना पाटेकर के आखिरी पलों के नाम पर वायरल हो रहे असंबंधित वीडियो