गुलाब जामुन में निकला चूहा, वायरल वीडियो देख मचा हड़कंप; दुकान पहुंची एफडीए की टीम – Rat Spotted In Gulab Jamun Container At Maharashtra Sweet Shop Fda Begins Investigation


महाराष्ट्र के भिवंडी में एक मिठाई की दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में गुलाब जामुन से भरे एक बड़े बर्तन के अंदर चूहा घूमता दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम दुकान पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने मिठाई के नमूने लिए हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 गुलाब जामुन के बर्तन में दिखा चूहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित गैबी नगर इलाके का है। यहां हरिश गुलाब जामुन नाम की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में गुलाब जामुन से भरे बर्तन के अंदर एक चूहा घूमता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दुकान में मिठाई की सफाई और उसे रखने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे। खाने-पीने की चीजों में साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में मिठाई के बर्तन में चूहा दिखाई देने का मामला लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

 मौके पर पहुंची एफडीए की टीम, लिए नमूने

वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने मिठाई के नमूने इकट्ठा किए और मौके पर पंचनामा भी तैयार किया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की भी पड़ताल की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान पर जरूरी फूड बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं था। घटना के बाद दुकान बंद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मामले में आगे की कार्रवाई जांच और मिठाई के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

लोगों में नाराजगी, जांच रिपोर्ट का इंतजार

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मिठाई और दूसरी खाने-पीने की चीजें तैयार करने से लेकर उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने तक साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसी लापरवाही लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकती है। फिलहाल एफडीए की जांच जारी है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाई की गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघन को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

मुंबई के रेस्तरां में भी सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले मुंबई के एक रेस्तरां में डोसा के अंदर कथित तौर पर चूहा मिलने का मामला भी चर्चा में आया था। उस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद एफडीए ने रेस्त्रां का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। बाद में रेस्त्रां मालिक की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर धन उगाही और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। भिवंडी की मिठाई की दुकान से जुड़े मामले में अब जांच रिपोर्ट और अधिकारियों की आगे की कार्रवाई पर नजर है।



Source link

Related posts

सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल

बिलासपुर:गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो वायरल, 9 आरोपी गिरफ्तार – Video Of A Man In Garba Attire Smoking A Cigarette And Brandishing A Pistol-like Object Goes Viral; 9 Accused

मछली को ताजा दिखाने के लिए जहरीला रंग! RJD के पोस्ट ने उड़ाए होश, कहा- बिहार में पनीर से लेकर पानी तक दूषित – katihar fish synthetic color viral video rjd targets govt food adulteration dm investigation lcln