केटी की लव लाइफ में नया ट्विस्ट!… किसके प्यार में डूबी हॉलीवुड हसीना?


हॉलीवुड में प्यार छिपाना भी कोई आसान काम नहीं! अब देखिए न, ‘डॉसन क्रीक’ फेम केटी होम्स ने आखिरकार अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने ला ही दिया। न्यू यॉर्क फैशन वीक में केटी कलाकार जेसन बार्ड यार्मोस्की के साथ नजर आई और दोनों की केमिस्ट्री ने कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद हॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या केटी को फिर से प्यार हो गया है। खबरों की मानें तो केटी और जेसन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के करीब हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की है, लेकिन साथ में उनकी मौजूदगी ने अफवाहों को जरूर हवा दे दी है। फैशन वीक के दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखकर वहां मौजूद लोगों की नजरें भी बार-बार इसी जोड़ी पर टिक गईं । यानी मैडम होम्स की लव लाइफ में नया चैप्टर शुरू हो चुका है! केटी पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं, इसलिए उनका नया रिश्ता सामने आते ही फैंस और गॉसिप लवर्स की दिलचस्पी बढ़ना लाजमी है। अब सवाल बस इतना है कि यह महज दोस्ती है या वाकई प्यार की कहानी आगे बढ़ चुकी है? फिलहाल केटी और जेसन की नजदीकियां हॉलीवुड में चर्चा का नया मसाला जरूर बन गई हैं।



Source link

Related posts

90s Bollywood AI Photo Prompts,80s-90s का दिव्या भारती जैसा ट्रेडिशनल बॉलीवुड लुक, ये खास प्रॉम्प्ट देकर बनाएं विंटेज फोटो – 80s 90s traditional look prompts like bollywood actress divya bharti madhubala madhuri for chatgpt – Tips-tricks News

9/11 ने बदल दिया हॉलीवुड! ‘स्पाइडर-मैन’ से ‘मेन इन ब्लैक’ तक ऐसे बदले फिल्मों के सीन – 9 11 US attack Twin Towers World Trade Centre Spiderman Man in Black 2 rttm

“ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…”, मलेशिया के PM ने गाया बॉलीवुड का मशहूर गाना, VIDEO देख हार बैठेंगे दिल