‘कोई आपको जानता नहीं…नेपोटिज्म के सहारे आई’, मनोज तिवारी की बेटी पर भड़के सलमान खान, सुनाई खरी-खरी – salman khan bashes manoj tiwari daughter rhiti tiwari foul language bigg boss weekend ka vaar tmovj


लगता है कि इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति के लिए बड़ा मुश्किल होने वाला है. घर में उनका बर्ताव हर दिन बिगड़ता दिख रहा है. उदिति सिंह और काजी तौकीर को एक रैप बैटल के दौरान उन्होंने भद्दी गालियां दी थीं. सोशल मीडिया पर तो रीति सबके निशाने पर है हीं, मगर अब शो के होस्ट सलमान खान से भी उन्हें डांट सुननी पड़ रही है. 

बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड की क्लिप्स इस समय बाहर आ रही हैं, जिसमें सलमान खान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी पर जमकर बरस रहे हैं. सुपरस्टार का कहना है कि उनका ये बर्ताव सही नहीं है, वो काजी से जलती हैं. उनका किया डिस (diss) टास्क काफी बेकार था. उन्होंने काजी और उदिति की बेइज्जती की. इस बात पर सलमान ने बाकी घरवालों की भी क्लास लगाई कि क्यों किसी ने रीति को उस समय टोका नहीं, जबकि वो अपनी सारी हदें पार कर गई थीं. 

सलमान के निशाने पर रीति तिवारी

अब एक नए प्रोमो में सलमान ने रीति तिवारी के रवैये पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि मनोज तिवारी की बेटी शो में एक रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थी. लेकिन जो उनकी भाषा है, वो उन्हें कहीं और लेकर जा रहा है. उनकी इन बातों से रीति पर फर्क पड़ेगा, साथ ही उनके पिता मनोज तिवारी पर भी सवाल उठेंगे. सलमान ने रीति से सवाल करते हुए कहा- कोई भी आपको तबतक नहीं जानता था जबतक आप बिग बॉस में आईं. ये हकीकत है? जिसपर रीति ने भी हामी भरी. 

आगे सलमान ने रीति से सीधे शब्दों में कहा- देखो, आप मनोज तिवारी की बेटी हैं. अभी तक तो बाहर सब यही बोल रहे होंगे ना कि ये उनकी बेटी है, तो उनके फेम के जरिए आप बिग बॉस में आईं. एक तरह से नेपोटिज्म के सहारे आपको शो मिला. लोग कह रहे हैं कि कोई इसे जानता नहीं, पहचानता नहीं है. उन्होंने ये तक कहा कि नेपोटिज्म की लड़की है, तो सलमान इसपर चीखेगा या चिल्लाएगा नहीं. ऐसी परिस्थिति को हैंडल करने के दो तरीके हैं. एक है- भाई बजाओ, दूसरा समझाओ. आप इन दोनों में से कौनसा चुनना पसंद करेंगी?

 

अब देखना है कि आज की रात सलमान खान का गुस्सा रीति तिवारी पर कितना फूटता है. क्या रीति के बर्ताव पर उनके पिता मनोज तिवारी कुछ कहेंगे?

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

राइज एंड फॉल 2:कायरा का क्यों हुआ ‘गुल्लू’ से ब्रेकअप? ‘स्प्लिट्सविला X6’ विनर ने तोड़ी चुप्पी – Rise And Fall 2 Kaira Anu Opens Up About Her Breakup With Bigg Boss 20 Fame Gullu

‘बादशाह ने पता नहीं क्या कर दिया होगा इसके साथ’, ईशा के ‘ट्रामा’ पर फूटा माही विज का गुस्सा, बोलीं- It’s Wrong

Bigg Boss 20: रीति तिवारी को उदिति सिंह पर पर्सनल कमेंट करना पड़ा भारी, सलमान खान ने लगाई क्लास