Last Updated:
Bigg Boss 20 Update: आखिर क्यों रो पड़ीं ईशा रिखी? बिग बॉस के घर में ईशा के ‘ट्रामा’ को देख जब माही विज का सब्र टूटा, तो उन्होंने नेशनल टीवी पर ही पोल खोल दी. माही ने साफ लहजे में कहा कि ‘ऐसे रोने से तो बाहर लोग यही समझेंगे कि पता नहीं बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया होगा, व्हिच इज टोटली रॉन्ग!’ जानिए क्या ईशा वाकई विक्टिम कार्ड खेल रही हैं या मामला कुछ और है.
ईशा पर भड़कीं माही विज
नई दिल्ली: रियालिटी शो बिग बॉस 20 में हर दिन नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में चल रहे कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल हुआ. टास्क के दौरान काजी तौकीर और ईशा रिखी के बीच तीखी बहस हो गई. इसके बाद ईशा रिखी फूट-फूटकर रोने लगीं और आरोप लगाया कि काजी का बर्ताव काफी एग्रेसिव था.
ईशा ने रोते हुए इसे अपना पुराना ट्रामा बताया. लेकिन इस ड्रामे के बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज ने ईशा के इस बर्ताव पर ऐसा बयान दे दिया है जिससे घर का माहौल और गरमा गया है.
कैप्टेंसी टास्क में मचा जमकर बवाल
बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी हासिल करने के लिए बॉल वाला टास्क दिया गया था. इस खेल में भले ही गुल्लू ने बाजी मार ली लेकिन इसे जीतने के चक्कर में घर में काफी लड़ाइयां हुईं. शुरुआत में काजी तौकीर और यंग के बीच जोरदार झगड़ा हुआ. जब ईशा रिखी बीच में आईं तो काजी की उनसे भी बहस हो गई. इसके बाद ईशा इमोशनल होकर रोने लगीं और बार-बार कहने लगीं कि उनका पुराना मानसिक सदमा यानी ट्रामा ट्रिगर हो गया है.
माही विज ने ईशा पर उठाए सवाल
ईशा का यह इमोशनल ड्रामा देखकर माही विज काफी भड़क गईं. माही ने उदिति सिंह और अरिश्फा खान के साथ बैठकर ईशा की इस हरकत पर अपनी बात रखी. माही ने कहा कि अगर किसी ने सिर्फ चिल्ला दिया तो तुम्हारा कौन सा ट्रामा ट्रिगर हो गया. हर इंसान ने जिंदगी में कभी न कभी कोई न कोई परेशानी झेली है. माही ने साफ कहा कि इस तरह नेशनल टीवी पर रोने से बाहर लोग इसे उनके पिछले रिश्ते और एक्स हसबैंड बादशाह संग तलाक से जोड़कर देखेंगे.
View this post on Instagram