कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, सीएम ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान


राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के उत्तर हिस्से में चित्तरंजन एवेन्यू के पास चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए।

घायलों में एक की हालत गंभीर है। मृतकों में चार पुरुष, दो बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं। 11 घायलों को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद पूजा पंडाल की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि 18 लोगों को मृत अवस्था में कोलकाता मेडिकल कालेज पहुंचाया गया था।

मुख्यमंत्री ने पूजा समिति के सभी सदस्यों को थाने में बुलाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने पूजा समिति के सभी सदस्यों को थाने में बुलाने का निर्देश दिया है। पूजा आयोजक समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच होगी, जिम्मेदार लोगों की भूमिका देखी जाएगी और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जाएगी।

मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रुप-डी में सरकारी नौकरी, घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने रविवार को ही उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने की बात कही है। इसके अलावा, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। शनिवार रात ही कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने रविवार को अपना सारा कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। वह घायलों को देखने रविवार को अस्पताल भी जाएंगे।

घटना होने के बाद प्रतिमा दर्शन बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के स्वजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और प्रवेश तथा निकास मार्ग बंद कर दिए गए।

आयोजकों की घोषणा के बाद बढ़ी भीड़, बारिश से बिगड़े हालात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयोजकों की ओर से की गई एक घोषणा तथा प्राइवेट सिक्योरिटी वालों की ओर से सीटी बजाने के बाद के बाद पंडाल में मौजूद लोगों के बीच अचानक भीड़ बढ़ गई।

इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। पंडाल के बाहर कतार में खड़े लोग बारिश से बचने के लिए आगे बढ़ने लगे। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

360 डिग्री वाले गलियारे में मची अफरा तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडाल के भीतर एक गोलाकार एलिवेटेड गलियारा बनाया गया था, जहां से दर्शकों को 360 डिग्री घूमकर बाहर निकलना पड़ता था। प्रारंभिक जानकारी में इसी गलियारे में भीड़ का दबाव बढ़ने की बात सामने आई है।

हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि मौके पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की सहायता समय पर नहीं मिली।

मृतकों के स्वजन को मदद का आश्वासन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

राज्य सरकार ने पीड़ितों के स्वजन की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घटना पर गहरा दुख जताया।

श्रेष्ठ पूजा पंडालों की सूची में मिला था तीसरा तीसरा स्थान

चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति की इस वर्ष की थीम आर्ब’ यानी ‘बियांड साउंड’ थी। 360 डिग्री की अवधारणा पर बने इस पंडाल को श्रेष्ठ पूजा पंडालों की सूची में तीसरा स्थान मिलने की जानकारी दी गई थी।

पूजा से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे देवदीप अधिकारी जुड़े हैं। जोड़ासांको के भाजपा विधायक विजय ओझा समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी इससे जुड़े हुए हैं। हादसे के बाद आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

कोलकाता में दुर्गापूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।– द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति

कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।– नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। – अमित शाह, गृह मंत्री

पंडाल में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। राज्य सरकार घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।- शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, बंगाल



Source link

Related posts

Jhansi News:हल्की ठंड की हुई दस्तक, सुबह पड़ने लगी ओस – Mild Cold Knocked, Dew Started Falling In The Morning

Hardoi News:सुबह की ठंडक से बदला मौसम का मिजाज, दिन में भी रही नरमी – The Morning Chill Shifted The Weather’s Mood, And Conditions Remained Mild Throughout The Day

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 6 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ