क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब


Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि मुनव्वर फारुकी को दोबारा गिरफ्तार किया गया है. लेकिन ये सच नहीं है. कॉमेडियन ने खुद सच बताते हुए पोस्ट किया है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

क्या मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार हो गए हैं? इन अफवाहों को देखते हुए कॉमेडियन ने रिएक्ट किया है. बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए रिएक्ट किया. उन्होंने अफवाहों को हवा करते हुए बताया कि वह अरेस्ट नहीं हुए हैं. फर्जी वीडियो वायरल करके ऐसी खबरों को तूल दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चुटकी भी ली.

हुआ ये कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स दावा करने लगे कि एक बार फिर मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार हुए हैं. ECL (एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग) सीजन 3 के चलते ये कदम उठाया गया है. जब ये अफवाहें ज्यादा उड़ने लगी तो मुनव्वर फारुकी को रिएक्ट करना पड़ा.

गिरफ्तारी के रूमर्स पर बोले मुनव्वर फारुकी
एक यूजर ने वीडियो शेयर किया था. जिसमें पुलिस एक शख्स को ले जाते हुए नजर आ रही है. यूजर ने लिखा था, ‘बीती रात मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. लेकिन क्यों?’ इसी क्लिप को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, ‘मैं भी खुद को ही ढूंढ रहा हूं वीडियो में.’ मुनव्वर फारुकी ने अपने पोस्ट में साफ साफ ये इशारा किया कि फुटेज में दिख रहा शख्स कोई और है. फर्जी वीडियो शेयर करके उनकी गिरफ्तारी के दावे सरासर गलत है.



Source link

Related posts

Mathura Monkey Attack CCTV Video

महिला डांसर्स का वीडियो बनाते और घूरते पुलिसवालों का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताई इसकी सच्चाई – Varanasi The videos showing police filming and staring at female dancers are AI generated sks

लाटभैरव मंदिर में महिला डांसर्स को घूरते और वीडियो बनाते दिखे पुलिसवाले, DCP बोले- पूरा वीडियो AI जनरेटेड – varanasi lat bhairav women dancers viral video ai generated dcp lclar