क्या हेयर ड्रेसर की जगह ले लेगा Ai? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस – Ai Take Away Hairdressers Jobs Sparks Debate On Social Media Video Goes Viral On Internet


AI हेयरकट वायरल वीडियो: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल ने व्हाइट-कॉलर जॉब करने वाले कर्मचारियों के बीच नौकरी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आशंका है कि आने वाले समय में कई ऐसे काम और जिम्मेदारियां, जिन्हें फिलहाल इंसान संभाल रहे हैं, AI के जरिए किए जाने लगेंगे। इससे कुछ क्षेत्रों में इंसानी भूमिकाएं सीमित होने और रोजगार पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

हालांकि, AI का असर अब सिर्फ ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों तक सीमित रहने वाला नहीं है। तकनीक अब उन ब्लू-कॉलर जॉब्स तक भी पहुंच बनाने की ओर बढ़ रही है, जिनमें शारीरिक मेहनत और इंसानी कौशल की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या आने वाले समय में AI इन नौकरियों में भी इंसानों की जगह ले सकेगा?

 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो 


वीडियो में एक हेयर ड्रेसर काम करता दिखाई देता है, जबकि एक AI-पावर्ड सिस्टम उसके काम करने के तरीके और हाथों की गतिविधियों को ट्रैक करता नजर आता है। हालांकि, वीडियो को देखकर यह कहना जल्दबाजी होगी कि हेयर ड्रेसर की नौकरी जल्द मशीनें करने लगेंगी। लेकिन यह जरूर दिखाता है कि AI की पहुंच अब उन कामों तक भी बढ़ रही है, जिन्हें लंबे समय से इंसानी अनुभव और हाथों की कुशलता से जोड़ा जाता रहा है।




विशाखापट्टनम: 1 करोड़ चूड़ियों से सजे गणपति बप्पा, अद्भुत सजावट देख दंग रह गए भक्त


देखें वीडियो-

वायरल वीडियो ने छेड़ी रोजगार और AI पर बहस

वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- AI ट्रेनिंग गोइंग ऑन इंडिया! क्या हेयर ड्रेसर की जॉब खतरे में है? वीडियो को अबतक कई हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक  मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

इंसानों की जगह अब हाथों में मशीन लगाएगी मेहंदी! नौकरी बनाम तकनीक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

 

टेक्नोलॉजी की नई दस्तक या रोजगार पर संकट


हाल के दिनों में ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें AI और मशीनों के जरिए इंसानी कामों को करने की कोशिश नजर आई। एक वायरल वीडियो में टेलर्स को चेहरे पर कैमरा लगाकर ट्रेनिंग दी जाती दिखाई दी थी। वहीं, एक अन्य वीडियो में मशीन के जरिए हाथ पर मेहंदी के बेहद बारीक और आकर्षक डिजाइन बनाए जाते नजर आए। इन वीडियो ने एक बार फिर इस सवाल को चर्चा में ला दिया है कि क्या आने वाले समय में तकनीक ब्लू-कॉलर जॉब्स में भी इंसानों की जगह ले सकती है?



Source link

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप ने सलाहकार नताली हार्प को किया ‘किस’? वायरल हो रही है तस्वीर, सच क्या, International Hindi News

लुधियाना में AAP विधायक ने ट्रक ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल होते ही मचा बवाल

बुशरा बानो आईपीएस का ट्रांसफर, अस्सलाम वालेकुम वीडियो वायरल के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने किया शंट – ipa bushra bano transfer after viral video bengal govt action on hindu legal fund complaint