खुलेआम हो रही है IND-WI क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी, रांची स्टेडियम का वीडियो वायरल


भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा, दूसरा रांची में होगा. 9 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच की टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां निर्धारित कीमत से कई गुना ज्यादा कीमतों पर टिकट बेचे जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  के बाहर का है. खुले में यूं टिकट ब्लैक से बेचने के वीडियो ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

झारखंड विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन बाबूलाल मरांडी ने अपने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी खुलेआम चल रही है. उन्होंने लिखा, “दिहाड़ी मजदूरों, रेजा-कुलियों और गरीब मजदूरों को लाइन में खड़ा कर टिकट खरीदवाए जा रहे हैं और फिर वही टिकट दोगुने-तिगुने दाम पर बेचे जा रहे हैं.”

2 हजार क टिकट 16 हजार में!

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए JSCA स्टेडियम के जिस टिकट की कीमत 2000 रुपये है, उसके लिए एक व्यक्ति ने 16 हजार रुपये मांगे, यानी कीमत से 8 गुना ज्यादा.

रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित कीमतों पर टिकट लेने के लिए लंबी कतारें हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग ब्लैक में टिकट बेचकर कई गुना ज्यादा पैसा ले रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रेज

रांची में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 को लेकर शहर और आसपस के लोगों में काफी क्रेज है, बिहार से भी कई लोग टिकट खरीदने के लिए आए. कई लोग वैभव सूर्यवंशी को यहां खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं, जो बिहार से आते हैं. वह हाल ही में एशियन गेम्स में खेले थे, ऐसे में माना जा रहा है कि वह इस सीरीज में भी सभी मैच खेल सकते हैं.



Source link

Related posts

Ajmer Temple Theft | Balaji Mandir Cash Stolen, CCTV Footage Viral

‘ट्रैक्टर को राफेल बना दिए हैं’, पटना में बाढ़ राहत के दौरान खान सर का मजेदार अंदाज वायरल

Motihari News : हाथ-पैर बांधकर महिला से मारपीट का VIDEO वायरल, मौत के एक साल बाद FIR