डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचा रहे खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ ट्रैक्टर से राहत सामग्री लेकर जाते दिख रहे हैं। इस दौरान ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने पर खान सर ने माइक से ड्राइवर को वाहन धीमा चलाने की हिदायत दी।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर बोले- राफेल बना दिए हैं
वीडियो में खान सर कहते सुनाई देते हैं कि ट्रैक्टर थोड़ा धीमा कर लीजिए, पीछे चल रहे लोगों की लाइन बिगड़ गई है। इसके बाद मजाकिया अंदाज में वह कहते हैं- “ट्रैक्टर को आप राफेल बना दिए हैं।”
उन्होंने कहा कि तेज चलने से उनका पूरा शरीर हिल गया। खान सर के साथ कई अन्य ट्रैक्टर भी राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावित इलाकों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।
बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा रहे राहत सामग्री
खान सर की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जरूरी सामान और पीने का पानी पहुंचा रही है। वायरल वीडियो में वह गले में गमछा डाले ट्रैक्टर की ट्रॉली में बैठे और टीम को साथ चलने का निर्देश देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।