24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच ने हॉलीवुड में नई पारी शुरू की है। वह कॉमेडी फिल्म ‘फॉकर-इन-लॉ’ में ओवेन विल्सन और रॉबर्ट डी नीरो के साथ नजर आए हैं। फिल्म में उनका किरदार विल्सन के टेनिस कौशल पर बेबाक प्रतिक्रिया देता है। जोकोविच ने इससे पहले ‘एक्सपेंडेबल्स 2’ में कैमियो किया था, लेकिन वह दृश्य फिल्म के अंतिम संस्करण से हटा दिया गया था।
हास्य फिल्म ‘फॉकर-इन-लॉ’ में अभिनय के साथ शुरू की नई पारी, ओवेन विल्सन और रॉबर्ट डी नीरो जैसे अभिनेताओं के साथ दिखा रहे जलवा दिग्गज टेनिस स्टार जोकोविच ने हॉलीवुड की दुनिया में रखा कदम
नई दिल्ली, एजेंसी। टेनिस की दुनिया में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर धाक जमाने के बाद अब नोवाक जोकोविच जिदंगी की एक ‘नई पारी’ शुरू करने के ट्रायल पर हैं। उन्होंने अपनी एक और प्रतिभा दिखाते हुए सिल्वर स्क्रीन पर कदम रख दिया है।
हॉलीवुड में जोकोविच की नई पारी
हॉलीवुड में एंट्री : आने वाली नॉर्थ अमेरिकन कॉमेडी फिल्म ‘फॉकर-इन-लॉ’ से उन्होंने हॉलीवुड में एंट्री मारी है। इस फिल्म में वह ओवेन विल्सन और रॉबर्ट डी नीरो जैसे अभिनेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों को अपने शॉट पर नाचने वाले सर्बियाई चैंपियन खिलाड़ी जोकोविच को अब इस नए करियर में कैमरे के सामने निर्देशकों के आदेशों का पालन करना पड़ेगा।
हालांकि अब देखना होगा कि राफेल नडाल, रोजर फेडरर, एंडी मरे और जानिक सिनेर जैसे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जोकोविच क्या वे ओवेन विल्सन जैसे कॉमेडी के दिग्गज के सामने भी टिक पाएंगे?
फिल्म में जोकोविच का किरदार
सोशल मीडिया पर क्लिप : इस कॉमेडी फिल्म की एक छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। हालांकि फिल्म बुधवार को रिलीज हो गई। इसमें उनकी भूमिका से लगता है कि उन्होंने अपनी रोल को बखूबी निभाया है। फिल्म में जोकोविच, ओवेन विल्सन और दो बार के अकादमी पुरस्कार विजेता रॉबर्ट डी नीरो के किरदारों के साथ आमने-सामने होते हैं। इस दौरान वे विल्सन के किरदार को उनके टेनिस कौशल के बारे में बहुत ही बेबाक और ईमानदार फीडबैक देते हैं।
कोर्ट पर अपनी मस्ती-मजाक वाली हरकतों और खेल के मजेदार पहलू को अपनाने के लिए मशहूर जोकोविच, शायद इस तरह के रोल के लिए सबसे सही विकल्प थे।
जोकोविच का अभिनय अनुभव
पहले भी कर चुके एक्टिंग : यह सीन काल्पनिक फिल्मों में जोकोविच की पहली आधिकारिक एंट्री है। इससे पहले 2012 में भी उन्होंने एक्शन फिल्म ‘एक्सपेंडेबल्स 2’ में भी एक कैमियो किया था। उसमें कथित तौर पर उन्होंने हमलावरों से बचने के लिए अपने टेनिस कौशल का इस्तेमाल किया था लेकिन उस सीन को फिल्म के फाइनल कट से हटा दिया गया था।
अपने शानदार करियर के दौरान कई डॉक्यूमेंट्रीज में नजर आ चुके और हमेशा कैमरों से घिरे रहने वाले 39 वर्षीय जोकोविच का हॉलीवुड के बुलावे पर काम करने के लिए तैयार होना कोई हैरानी की बात नहीं है।
फिल्मों में अभिनय कर चुके अन्य टेनिस स्टार
पहले भी कई टेनिस स्टार कर चुके अभिनय
नोवाक से पहले भी कई टेनिस स्टार फिल्मों में अभियन कर चुके हैं। अमेरिका के जॉन मैकेनरो करीब आधा दर्जन फिल्मों में टेनिस के ब्रांड एम्बेसेडर बन चुके हैं। उनके अलावा एक फिल्म में तो मैकेनरो और एंडी रॉडिक एक साथ ‘द डिंक’ फिल्म दिखाई दिए हैं जो पिकलबॉल पर बनी कॉमेडी फिल्म है। इसमें रॉडिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा सेरेना विलियम्स, मारिया शारापोवा, क्रिस एवर्ट लॉयड जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी अभिनय की दुनिया में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦नोवाक जोकोविच ने किस फिल्म से हॉलीवुड में एंट्री की है?−
उन्होंने नॉर्थ अमेरिकन कॉमेडी फिल्म ‘फॉकर-इन-लॉ’ से हॉलीवुड में एंट्री की है।
✦‘फॉकर-इन-लॉ’ में जोकोविच किन अभिनेताओं के साथ नजर आ रहे हैं?+
✦क्या जोकोविच इससे पहले किसी फिल्म में नजर आए थे?+