गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो


देशभर में गणपति पूजा का माहौल है. महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत तक एक से एक पंडाल सजे हुए हैं. लोग गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो भक्तों के विश्वास को और भी पक्का करता है. यह वीडियो दो हाथियों का है, जो अचानक से गणपति पंडाल में पहुंच जाते हैं, इसके बाद जो होता है, लोगों को हैरान कर रहा है. 

वीडियो में हाथी और उसका बच्चा फुटबॉल खेलते हुए दिखते हैं. जगह गणपति पंडाल की है. इस दौरान हाथी गोल भी करता है और उसकी मां अपने बच्चे की जीत को सेलीब्रेट भी करती है. यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. 

गणपति पंडाल में पहुंचा हाथी

वायरल वीडियो में दिख रहा नजारा एक गणपति पंडाल है. पंडाल के पास ही एक छोटा सा प्लेग्राउंड है, जहां कुछ बच्चे फुटबॉल खेलते दिखाई देते हैं. इसी दौरान वहां कुछ अजीब होता है. दरअसल, मैदान पर एंट्री होती है एक छोटे हाथी की, जिसके साथ उसकी मां भी मैदान में उतर आती है. इसके साथ दोनों हाथी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: वर्दी की इज्जत रख ली… ठेलेवाले की मदद को आया CRPF जवान, वीडियो ने जीता दिल

हाथी ने दागे गोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाथी का यह जोड़ा बच्चों संग फुटबाल खेलता दिखाई देता है. बच्चे हाथी के बच्चे की तरफ फुटबॉल फेंकते हैं, जिसके बाद हाथी का बच्चा फुटबॉल लेकर गोल पोस्ट की तरफ आगे बढ़ता है. इसके बाद वह फुटबॉल को गोलपोस्ट के अंदर डाल देता है. सबसे ज्यादा मजेदार सीन तब होता है, जब हाथी मां अपन सूंड उठाकर अपने बच्चे की जीत को सेलिब्रेट करती है. इसके बाद बच्चे भी भागकर पास आते हैं, और हाथी के बच्चे को शाबासी देते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को वीडियो का यही सीन सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को क्यूट बताकर धड़ाधड़ शेयर किए जा रहे हैं. 

यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग वीडियो देखने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह हाथी के साथ खेलने से बच्चों को खतरा हो सकता है. वहीं, कई लोगों इस वीडियो को AI जनरेटेड बता रहे हैं, उनका कहना है कि यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है और हाथी इस तरह का व्यवहार कर ही नहीं सकते हैं. हालांकि, जो भी हो यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को दिल जीत रहा है. 

यह भी पढ़ें: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 





Source link

Related posts

नॉनवेज रेस्टोरेंट के बाहर लगे बोर्ड ने लूटी महफिल, यूजर्स ने लगाए ठहाके

Aligarh News:एसपी से बातचीत का झूठा दावा कर ऑडियो किया वायरल, करणी सेना पदाधिकारी गिरफ्तार – Fake Viral Video Accused Arrested

RPF कॉन्स्टेबल का महिला को पीटते वीडियो वायरल, क्या है मामला