Bigg Boss 20 latest episode:सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के लेटेस्ट एपिसोड (Bigg Boss 20 Latest Episode) में घरवालों के बीच राशन को लेकर जमकर घमासान देखने को मिला. राशन टास्क के दौरान घरवाले फैसला नहीं कर पाए और उन्हें घर का राशन गंवाना पड़ा. इस पूरे मामले में माही विज (Mahhi Vij), उदिति सिंह (Uditi Singh) और आसिफ के बीच सहमति नहीं बन पाई. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया. मैरी कॉम (Mary Kom) के साथ माही विज और उदिति सिंह की तीखी बहस हो गई.(Bigg Boss 20 ration task)
‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’- उदिति
दरअसल, राशन टास्क (Bigg Boss 20 Ration Task) के दौरान माही विज और उदिति सिंह (Uditi Singh Bigg Boss 20) 2X रूम में जाती हैं. वहां दोनों इस बात पर चर्चा करती हैं कि किस कंटेस्टेंट की एक लाइफ खत्म की जाए. इस दौरान माही मैरी कॉम और लव गिल (Love Gill) का नाम लेती हैं. उनका कहना होता है कि शो में मैरी कॉम का योगदान ज्यादा नजर नहीं आ रहा है. माही का आरोप (Bigg Boss 20 Drama) था कि मैरी ज्यादातर समय किचन में रहती हैं और खाना बनाने में बिजी रहती हैं.(Bigg Boss 20 Mahhi Vij Mary Kom controversy)
उदिति भी माही की बात को सपोर्ट करती नजर आती हैं. हालांकि, आसिफ (Aasif Khan) इस फैसले के खिलाफ होते और अमन गांधी (Aman Gandhi) का नाम लेने पर कायम रहते हैं. तीनों के बीच सहमति नहीं बन पाती और आखिरकार घरवाले राशन टास्क हार जाते हैं.(Mahhi Vij Uditi Singh argument with Mary Kom)
मैरी कॉम ने माही की बात पर जताई नाराजगी
राशन टास्क के बाद जब माही विज और उदिति सिंह 2X रूम से बाहर आती हैं तो मैरी कॉम माही की कही बातों पर नाराज हो जाती हैं. मैरी कहती हैं कि घर के बाकी लोग तैयार होते हैं, मेकअप करते हैं और फिर कहते हैं कि वह नजर नहीं आतीं. वह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि वह पूरे घर के लिए खाना बनाती हैं, इसके बावजूद उनके योगदान पर सवाल उठाया जा रहा है.
इसी दौरान मैरी कॉम माही से कहती हैं, ‘मां होती तो पता होता.’ मैरी की यह बात सुनकर उदिति सिंह भी भड़क जाती हैं और सवाल करती हैं कि वह इस तरह क्यों बोल रही हैं. इसी बहस के दौरान उदिति कहती हैं, ‘लेजेंड हैं तो क्या करें, सिर पर बैठा लें?’
माही बोलीं- ‘हम भी इंडिया का प्राइड हैं’
इसके बाद मामला और बढ़ जाता है. माही विज मैरी कॉम की ‘मां’ वाली टिप्पणी पर नाराजगी जताती हैं. वह कहती हैं कि बातचीत में मां को बीच में नहीं लाना चाहिए. माही अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि वह भी भारत का गर्व हैं और यहां बिना मेहनत के नहीं पहुंची हैं. उन्होंने अपने काम और पहचान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपनी जिंदगी में काफी काम किया है.
इस पर मैरी कॉम जवाब देती हैं कि उन्होंने दूसरे देश के खिलाफ मुकाबला नहीं किया है, इसलिए अपनी प्रोफाइल की तुलना उनकी प्रोफाइल से न करें. माही कहती हैं कि वह मानती हैं कि मैरी उनसे बड़ी हैं, लेकिन उन्हें मां को इस बहस में नहीं लाना चाहिए. मैरी कॉम इस दौरान माही से अपनी इज्जत करने की बात कहती हैं, जिस पर माही पलटकर पूछती हैं कि वह उनकी इज्जत क्यों करें. मैरी कॉम, माही विज और उदिति सिंह के बीच हुई इस बहस ने सोशल मीडिया पर भी शो की चर्चा बढ़ा दी है.
अरिश्फा ने भी मैरी कॉम को कहा ‘घमंडी’
मैरी कॉम के साथ बहस के बाद माही विज अरिश्फा खान से भी इस मुद्दे पर बात करती हैं. माही कहती हैं कि अगर कोई देश का प्राइड है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह दूसरों की बेइज्जती करे या परिवार को बहस में लेकर आए. वहीं अरिश्फा भी मैरी कॉम के बिहेवियर पर सवाल उठाती हैं और उन्हें ‘घमंडी’ कहती हैं. हालांकि, माही उन्हें इस तरह की बात आगे न बढ़ाने के लिए रोक देती हैं.
आम्रपाली ने माही विज को बताया ‘अनफिट’
वहीं, इस पूरे विवाद में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने भी माही विज की एक बात पर सवाल उठाया. उन्होंने उस समय का जिक्र किया जब माही राशन टास्क में मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म करने के लिए उनका नाम लेना चाहती थीं, लेकिन उनका नाम लेने के बजाय उन्होंने उन्हें ‘उस बॉक्सर’ कहकर संबोधित किया था. आम्रपाली ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी को बुली कहने से पहले अपने व्यवहार को देखना चाहिए. उन्होंने माही की इस बात को फ्यूचर जेनरेशन के लिए गलत उदाहरण बताते हुए उन्हें ‘अनफिट’ तक कह दिया.
FAQs
बिग बॉस 20 में राशन टास्क के दौरान क्या हुआ? (What happened during the ration task in Bigg Boss 20?)
राशन टास्क के दौरान माही विज, उदिति सिंह और आसिफ के बीच किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफ खत्म करने को लेकर सहमति नहीं बन पाई. फैसला नहीं होने के कारण घरवालों को राशन गंवाना पड़ा.
माही विज और उदिति सिंह ने मैरी कॉम के बारे में क्या कहा? (What did Mahhi Vij and Uditi Singh say about Mary Kom?)
माही विज ने कहा कि मैरी कॉम का शो में योगदान उन्हें ज्यादा नजर नहीं आ रहा है. उनका कहना था कि मैरी ज्यादातर समय किचन में खाना बनाने में व्यस्त रहती हैं. उदिति सिंह ने भी माही की बात का समर्थन किया.
मैरी कॉम और माही विज के बीच बहस क्यों हुई? (Why did Mary Kom and Mahhi Vij argue?)
राशन टास्क के बाद मैरी कॉम को माही विज की कही बातें पता चलीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. मैरी ने कहा कि वह पूरे घर के लिए खाना बनाती हैं, इसके बावजूद उनके योगदान पर सवाल उठाया जा रहा है. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई.
उदिति सिंह ने मैरी कॉम से क्या कहा? (What did Uditi Singh say to Mary Kom?)
बहस के दौरान मैरी कॉम की टिप्पणी पर उदिति सिंह नाराज हो गईं. उन्होंने सवाल किया कि क्या सिर्फ लेजेंड होने की वजह से किसी को सिर पर बैठा लिया जाए और इसी दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की.
आम्रपाली दुबे ने माही विज को क्या कहा? (What did Amrapali Dubey say to Mahhi Vij?)
आम्रपाली दुबे ने माही विज के उस तरीके पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने मैरी कॉम को ‘उस बॉक्सर’ कहकर संबोधित किया था. आम्रपाली ने इसे गलत उदाहरण बताते हुए माही के व्यवहार की आलोचना की और उन्हें ‘अनफिट’ तक कहा.
Read More
महेश भट्ट अपनी तीनों बेटियों से ‘डरते’ हैं? Soni Razdan ने खोला परिवार का दिलचस्प राज
‘Dupahiya Season 2’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस,धड़कपुर में फिर शुरू होगा हंगामा और अपराध का खेल
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, कपल ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
Kunal Khemu की ‘वाइब’ में ह्यूमर का तड़का, एक्शन ने कितना बढ़ाया मजा?
Tags : film Mary Kom | Indian boxer Mary Kom | Indian Olympic boxer Mary Kom | Maahi Vij and Mary Kom Clash in the House | mary kom priyanka chopra | Pulkit Samrat And Divyendu Promoting Film Glory With Mary Kom During Asia Premier Pro Boxing | Pulkit Samrat And Divyendu Promoting Film Glory With Mary Kom During Asia Premier Pro Boxing | Glory