‘गांधी’ लुक में दौड़, छोटा ‘कॉकरोच’… ‘जंतर-मंतर 2.0’ के ये VIDEO, जो सबसे ज्यादा हुए वायरल! – cjp protest 5 viral reels police protesters funny videos tstf


10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें वहां तक पहुंचने नहीं दिया गया. पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी. नतीजा यह रहा कि 20 जुलाई के मुकाबले इस बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नजारा बिल्कुल अलग रहा और कोई बड़ा नेता भी वहां नहीं पहुंच सका.

हालांकि, पुलिस की रोक के बावजूद स्टूडेंट, सामाजिक कार्यकर्ता, आम लोग और कुछ राजनेता दिल्ली की सड़कों पर उतर आए. कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. इसी दौरान प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. इनमें कुछ ऐसे नजारे भी थे, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. किसी वीडियो में प्रदर्शनकारी का अनोखा अंदाज दिखा, तो किसी में पुलिस से बचने की कोशिश. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रील्स में बदल गए.

आइए देखते हैं 10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट की ऐसी ही 5 वायरल रील्स, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा.

‘अरे गांधी जी कहां भाग रहे हैं.’

CJP प्रोटेस्ट में उस वक्त नजारा थोड़ा फिल्मी हो गया, जब महात्मा गांधी की वेशभूषा में एक शख्स पुलिस को चकमा देकर दौड़ता नजर आया. पुलिस आगे बढ़ी तो ‘गांधी जी’ भी तेजी से वहां से निकल लिए. तभी बैकग्राउंड से आवाज आई अरे गांधी जी कहां भाग रहे हैं. देखें वीडियो.

पुलिस एक को पकड़ने दौड़ी, दूसरा भागा
 जंतर-मंतर के पास हिरासत में लेने की कार्रवाई के दौरान एक मजेदार नजारा देखने को मिला. एक पुलिसकर्मी ने एक प्रदर्शनकारी को पकड़ लिया, लेकिन तभी कुछ दूसरे प्रदर्शनकारी भागने लगे. पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा. इसी बीच, जिसे वह पहले ही पकड़ चुका था, वही उसकी पकड़ से निकल गया और मौका मिलते ही दौड़ लगा दी. यानी पुलिस जिसको पकड़ चुकी थी, वही आंखों के सामने ‘गायब’ हो गया.

सबसे छोटे ‘कॉकरोच’ को RAF जवान ने गोद में उठाया

सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. प्रदर्शनकारियों को पकड़ने की कार्रवाई के बीच एक बेहद छोटे ‘कॉकरोच’ ने RAF जवान को खूब दौड़ाया. जवान उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागता रहा, लेकिन आखिरकार उसे पकड़ ही लिया. इसके बाद RAF जवान ने इस सबसे छोटे ‘कॉकरोच’ को गोद में उठा लिया. अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 ‘मेरा मोबाइल कहां गया’
एक वायरल वीडियो में एक लड़की पुलिस की बस की खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश करती नजर आ रही है. वह जैसे-तैसे खिड़की तक पहुंचती है और अपना पर्स और मोबाइल बाहर खड़े किसी शख्स को दे देती है. लेकिन तभी पीछे से आई पुलिस उसे दोबारा बस के अंदर खींच लेती है.

इसके कुछ ही पल बाद लड़की चिल्लाते हुए कहती सुनाई देती है- “मेरा मोबाइल!” बस फिर क्या था, वीडियो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

CJP प्रोटेस्ट के लिए प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुंच रहे थे और जगह-जगह पुलिस की तैनाती थी. इसी बीच कनॉट प्लेस में पुलिस से बचने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ पब्लिक टॉयलेट के अंदर घुसती नजर आई.वीडियो में कई प्रदर्शनकारी टॉयलेट के अंदर जाते दिखाई देते हैं. 

ताजा अपडेट ये है कि   कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. दोनों ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की.

CJP की ओर से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे. ऐसा नहीं होने पर पार्टी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी. यानी 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के बाद अब CJP और दिल्ली पुलिस के बीच अगला टकराव जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख को लेकर हो सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

प्यास बुझाने के लिए गाड़ी पर जमी बर्फ गिलास में डाली… आर्मी जवान का ये संघर्ष देख हर भारतीय कर रहा है सैल्यूट! – indian army soldiers life is difficult as one soldier melt ice to make water in viral video

55 सफाईकर्मी, 8 लाख का भुगतान फिर भी मरीज के परिजन के हाथ में पोंछा ! दमोह जिला अस्पताल का वीडियो वायरल | damoh district hospital patient relative mopping video viral

हरियाणवी गाने पर लड़का-लड़की ने किया गजब का डांस, लगाए ताबड़तोड़ ठुमके, देखें वायरल वीडियो…