गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल के सामने लगे विरोध में नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


जागरण संवाददाता,गाजियाबाद। नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल का कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार विजयनगर क्षेत्र के अकबरपुर बहराम पुर में शनिवार को महापौर सड़क का उद्घाटन करने पहुंची थी।

लोगों ने उनके स्वागत के लिए ढोल भी मंगवाए थे लेकिन एक व्यक्ति ने महापौर का कड़ा विरोध किया। इतना ही मेयर मुर्दाबाद का नारा लगाने लगा। वीडियो में बीजेपी के विरोध में भी उक्त व्यक्ति बोलता दिख रहा है।स्थानीय लोगों द्वारा किया गया विरोध पूर्व निर्धारित था या अचानक,इसका पता लगाया जा रहा है।

मेयर की ओर से वीडियो पर नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

महापौर की और से इस वीडियो को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वो वीडियो प्रसारित होने के बाद थाना क्रॉसिंग पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पता चला है उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है।



Source link

Related posts

करियर में ये 5 गलतियां पैसा कमाने से रोक सकती हैं, शख्स ने अपने Video में गिनाए प्वाइंट्स

Dehradun News : क्या होती हैं कश्मीरी घड़ियां? देहरादून में छाई इंस्टाग्राम की वायरल वॉच, जानिए कीमत

चलती कटिहार एक्सप्रेस में घूम रहा था जहरीला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, डरावना वीडियो हुआ वायरल – Poisonous Snake Spotted Inmoving Katihar Express Passengers Panic Video Goes Viral