साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले काफी बज था. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को खराब रिव्यूज मिले. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर फिल्म पर देखने को मिला. हालांकि, इस सबके बावजूद अब ‘टॉक्सिक’ ने एक रिकॉर्ड बना दिया है. ‘टॉक्सिक’ ने राम चरण की ‘पेद्दी’ को पछाड़ दिया है और 2026 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग साउथ फिल्म बन गई.
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने 24वें दिन 6 लाख की कमाई की. 23वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 57.14 परसेंट की कमी देखने को मिली. 23वें दिन फिल्म ने 14 लाख का कलेक्शन किया था. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 245.46 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 289.68 ग्रॉस कलेक्शन किया.
फिल्म ने पहले हफ्ते में 234.05 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 8.94 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 1.41 करोड़ का बिजनेस किया. 24वें दिन 6 लाख कमाए. टोटल फिल्म ने 245.46 करोड़ का बिजनेस किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म बजट का सिर्फ आधा ही निकाल पाई है और फ्लॉप हो गई है. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग साउथ इंडियन फिल्म बन गई है.
ये भी पढ़ें- शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की सुनामी, ‘मिर्जापुर’ से आगे निकली ये साउथ फिल्म, जानें कलेक्शन
2026 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग साउथ फिल्में
इस लिस्ट में पहले राम चरण की पेद्दी थी. ‘पेद्दी’ ने 244.64 करोड़ का कलेक्शन किया. अब ‘टॉक्सिक’ ने 245.46 करोड़ की कमाई कर ली है और पहले नबंर पर आ गई है. तीसरे नंबर पर ‘मन शंकर वारा प्रसाद गारू’ है. इस फिल्म ने 218.47 करोड़ की कमाई की. चौथे नंबर पर ‘जन नायकन’ हैं. इस फिल्म ने 198.32 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर ‘इरुमुडी’ है. फिल्म ने 186.7 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मणि वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हुई है.
ये भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म का धमाका, दो दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन