गाजियाबाद में हादसे का वीडियो:लिफ्ट का सेंसर फेल, 8वीं मंजिल से पहली पर आकर गिरी; बाल-बाल बचे बैंक के मैनेजर – Lift In Rajnagar Extension Society Plummets From 8th To 1st Floor Video Viral


राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्पाईकर सोसाइटी में आज सुबह एक गंभीर लिफ्ट दुर्घटना हुई। इस हादसे में लिफ्ट आठवीं मंजिल से अचानक पहली मंजिल पर आ गिरी, जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। घटना के समय सेंट्रल बैंक के एक मैनेजर निशांत लिफ्ट के अंदर मौजूद थे।


मैनेजर निशांत ने इस भयावह घटना के बारे में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वह आठवीं मंजिल से नीचे की ओर आ रहे थे। लिफ्ट अचानक चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। इसके तुरंत बाद लिफ्ट अनियंत्रित होकर सीधे पहली मंजिल पर जा गिरी, जिससे बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। 

इस लिफ्ट दुर्घटना का प्राथमिक कारण लिफ्ट के सेंसर में आई खराबी को बताया जा रहा है। सेंसर में तकनीकी समस्या के चलते लिफ्ट की बेल्ट अचानक टूट गई। सोसाइटी की लिफ्ट के मेंटेनेंस में गंभीर स्तर पर गड़बड़ी पाई गई है। खराब मेंटेनेंस को ही इस पूरे हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, जिसकी जांच आवश्यक है।



Source link

Related posts

क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

लाटभैरव मंदिर में महिला डांसर्स को घूरते और वीडियो बनाते दिखे पुलिसवाले, DCP बोले- पूरा वीडियो AI जनरेटेड – varanasi lat bhairav women dancers viral video ai generated dcp lclar

बच्चों ने क्लास में श्री राम की गली में तुम जाना गाने पर किया प्यारा डांस, वीडियो ने जीता हर किसी का दिल – Children Dance In Classroom On Shri Ram Ki Gali Me Tum Jana Song Viral Video Social Media